MP Police Constable Result 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ईएसबी एमपी) जल्द ही एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 के परिणाम जारी करने वाला हैI ये परिणाम आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी होंगेI इसके पूर्व आयोग ने लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी सितंबर के मध्य में जारी की गई थी और प्रति प्रश्न ₹50 के शुल्क के भुगतान पर 18 सितंबर तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड अक्टूबर के पहले सप्ताह तक पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता हैI रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड ने एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला हैI हालाँकि बोर्ड के तरफ से इस मामले में अधिक तक कोई अधिकारिक अपडेट नहीं दी गई हैI
परिणाम के साथ ही जारी होगी कट ऑफ लिस्ट
मिडिया में चल रहीं खबरों के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 एमपी पुलिस कट ऑफ 2023 के साथ जारी किया जाएगा। कुल पदों के मुकाबले 07 गुना उम्मीदवारों को चयन के अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यहां, हमने कांस्टेबल परीक्षा के लिए अपेक्षित कट ऑफ टेबल दी है। उम्मीदवार इन नंबरों के आसपास न्यूनतम योग्यता अंक की उम्मीद कर सकते हैं।
| श्रेणी | कट ऑफ |
| सामान्य | 68-72 |
| ईडब्ल्यूएस | 62-65 |
| ओबीसी | 60-65 |
| एससी | 57-62 |
| एसटी | 52-55 |
कहाँ चेक कर सकते हैं एम पी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम 2023
एम पी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी होगा उमीदवार नीचे दिए गए लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे I
esb.mp.gov.in
MP Police Constable Result 2023: महत्वपूर्ण विवरण
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
| आर्गेनाइजेशन का नाम | एमपीईएसबी |
| परीक्षा का नाम | एम पी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 |
| पदों की संख्या | 7411 |
| परीक्षा की तिथि | 12 अगस्त से 12 सितम्बर 2023 |
| उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 15 सितम्बर 2023 |
| परिणाम जारी होने की तिथि | अक्टूबर के पहले सप्ताह में |
MP Police Constable रिजल्ट लिंक
एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर उपलब्ध कराया जाएगा। एमपी कांस्टेबल पदों के लिए एमपी पुलिस परिणाम 2023 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा जिसमें लिखित परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। रिजल्ट के आधिकारिक तौर पर जारी होने पर हम यहां एमपी पुलिस कांस्टेबल मेरिट सूची पीडीएफ लिंक शेयर करेंगे।
| MP Police Constable Result 2023 | यहाँ क्लिक करें |
कैसे डाउनलोड करें MP Police Constable Result?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट से अपने एमपी पुलिस परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट 'https://esb.mp.gov.in/' पर जाएं।
चरण 2- मुखपृष्ठ पर “परिणाम अनुभाग” पर जाएं और “परिणाम- पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023” पर क्लिक करें।
चरण 3- एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
चरण 4- योग्य उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर सर्च करें आप ctrl+F का प्रयोग कर के भी अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
चरण 5- भविष्य के लिए एमपी पुलिस रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
उल्लेखनीय है कि एमपीईएसबी ने एम पी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी, जिसके लिए परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त से 12 सितम्बर 2023 तक दो पालियों में यानी शिफ्ट 1 सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक, दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे में किया गया था। परीक्षा में लाखों की संख्या में छात्र शामिल हुए थेI इस परीक्षा के जरिए पुलिस विभाग में 7411 पदों पर भर्तियां की जानी है I
Comments
All Comments (0)
Join the conversation