MP MSTET Admit Card 2023 Out: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने एमपी मिडिल एंड प्राइमरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे सभी MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपना एमपी टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में दिया गया हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से अपना MP TET एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
इन दिन होगा MP TET 2023 एलिजिबिलिटी टेस्ट
MP MSTET 2023 परीक्षा MPPEB द्वारा 2 मई से 19 मई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली का समय सुबह 9.00 से 11.30 पूर्वाह्न और दूसरी पाली का समय दोपहर 2.00 से शाम 4.30 अपराह्न में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार एमपी मध्य और प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को देख सकते हैं।
MP PEB VARG 2 Admit Card 2023 Download लिंक
MP Varg 2 admit card 2023 link | MP Varg 2 admit card 2023 pdf डाउनलोड करें |
MP TET Admit Card 2023: कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “एडमिट कार्ड – मिडिल एंड प्राइमरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट – 2023” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें, विषय का चयन करें और जमा करें।
- एमपी टीईटी प्रवेश पत्र 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें उल्लेखित सभी विवरणों को अवश्य चेक कर लें। प्रवेश पत्र में गलत जानकारी उल्लेखित होने पर तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी शिकायत दर्ज करें।
MP में मध्य और प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों को अर्हता प्राप्त करने के लिए MSTET परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अनारक्षित के लिए न्यूनतम 60% और आरक्षित श्रेणियों के लिए 50% की आवश्यकता होती है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation