MP TET Varg 2 Result 2025: एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) वर्ग 2 का आयोजन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा 20 से 29 अप्रैल 2025 के बीच किया गया। यह परीक्षा स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक (विषय, खेलकूद और संगीत) पदों के लिए हुई थी। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि एमपी टीईटी वर्ग 2 का परिणाम जल्द ही जून 2025 में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
MP TET Varg 2 Result 2025
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में MPESB शिक्षक लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की है। MP TET वर्ग 2 परिणाम 2025 यह स्पष्ट करेगा कि उम्मीदवार लिखित परीक्षा में योग्य हैं या नहीं। चयन प्रक्रिया के अनुसार, जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें अगले चरण यानी दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
MPESB Teacher Result 2025: एमपी टीईटी वर्ग 2 परिणाम हाइलाइट्स
एमपीईएसबी शिक्षक लिखित परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणियों जैसे कि एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40% हैं, जबकि अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 50% है। इस परीक्षा के माध्यम से एमपीईएसबी का उद्देश्य माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक के 10,758 पदों पर भर्ती करना है। रिजल्ट से संबंधित अन्य डिटेल नीचे दी तालिका देख सकते हैं।
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
परीक्षा का नाम | एमपी टीईटी वर्ग 2 परीक्षा 2025 |
पद का नाम | माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक |
कुल रिक्तियां | 10,758 |
परीक्षा तिथि | 20 से 29 अप्रैल 2025 |
रिजल्ट तिथि | जून 2025 (अपेक्षित) |
सर्टिफिकेट की मान्यता अवधि | आजीवन (Lifetime) |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन एवं चिकित्सकीय परीक्षण |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP TET Varg 2 Result 2025 Download Kaise Kare?
जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा दी थी, वे MPESB शिक्षक परिणाम 2025 की जांच करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- अपने ब्राउज़र में आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in खोलें।
- होमपेज पर उपलब्ध 'Result' टैब पर क्लिक करें।
- सूची में से "माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय शिक्षक चयन परीक्षा 2025" को चुनें।
- यह लिंक आपको परिणाम के दूसरे पृष्ठ पर ले जाएगा।
- वहां अपना आवेदन क्रमांक, जन्म तिथि, तथा माँ के नाम के पहले दो अक्षर + आधार संख्या के अंतिम चार अंक दर्ज करें।
- फिर कैप्चा कोड भरें और 'खोजें' बटन पर क्लिक करें।
- आपका MPESB शिक्षक परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- सभी विवरणों की अच्छी तरह से जांच करें और भविष्य में उपयोग के लिए PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation