MPPGCL Recruitment 2023: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (एमपीपीजीसीएल) ने आईटीआई अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। MPPGCL भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 95 पदों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार जो MPPGCL आईटीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करना चाहते है, वे आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एमपीपीजीसीएल आईटीआई अपरेंटिस ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2023 है।
MPPGCL Recruitment 2023 Notification हाइलाइट
MPPGCL भर्ती 2023 अधिसूचना के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसें; आवेदन तिथि, वैकेंसी और आधिकारिक वेबसाइट लिंक, नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।
MPPGCL भर्ती 2023 अधिसूचना | |
संगठन का नाम | मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (एमपीपीजीसीएल) |
पोस्ट का नाम | आईटीआई अपरेंटिस |
पदों की संख्या | 95 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2023 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
नौकरी करने का स्थान | मध्य प्रदेश |
चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन परीक्षा/कंप्यूटर आधारित परीक्षण |
आधिकारिक वेबसाइट | mppgcl.mp.gov.in |
MPPGCL अपरेंटिस वैकेंसी 2023 डिटेल
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में MPPGCL अपरेंटिस वैकेंसी 2023 डिटेल देख सकते हैं।
पद का नाम | संख्या |
फिटर | 12 |
बिजली मिस्त्री | 28 |
टर्नर | 7 |
वेल्डर (गैस कटर) | 18 |
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक | 7 |
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) | 17 |
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक | 6 |
कुल | 95 पद |
MPPGCL Recruitment 2023 के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई पास होना चाहिए।
आयु-सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु-सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी गई है।
वेतन: एक वर्षीय आईटीआई अपरेंटिस के लिए 7700 रुपये और दो वर्षीय आईटीआई अपरेंटिस के लिए 8050 रुपये वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क: उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
MPPGCL अपरेंटिस पद के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
MPPGCL Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?उम्मीदवार एमपीपीजीसीएल अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation