MPPSC ADPO Vacancy 2026: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पदों पर निकली भर्ती, ये रहा आवेदन लिंक

Last Updated: Jul 13, 2026, 17:41 IST

MPPSC ADPO Vacancy 2026: एमपीपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

MPPSC ADPO Vacancy 2026
MPPSC ADPO Vacancy 2026

MPPSC ADPO Vacancy 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 107 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

MPPSC ADPO Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 

एमपीपीएससी में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के रिक्त पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। 

एमपीपीएससी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पद ऑनलाइन आवेदन लिंक 

क्लिक करें 

MPPSC ADPO Vacancy 2026 - हाइलाइट्स 

तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए एमपीपीएससी में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के रिक्त पद हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। एमपीपीएससी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF में पात्रता मानदंड, वैकेंसी का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी स्ट्रक्चर, चयन प्रक्रिया, परीक्षा का पैटर्न, आवेदन फीस और आवेदन करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां आदि सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)

पद का नाम 

सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी

रिक्त पदों की संख्या

107 

विज्ञापन संख्या 

03/2026 

नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

24 जुलाई 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

mppsc.mp.gov.in 

MPPSC ADPO Vacancy 2026 Eligibility Criteria

एमपीपीएससी में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पदों की पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय/संस्थान से एलएलबी में ग्रेजुएशन होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। जनरल और दूसरे राज्य के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रूपये जमा करने होंगे। एमपी के एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये जमा करने होंगे। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, आयु सीमा और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।      

MPPSC ADPO Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

एमपीपीएससी में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • MPPSC ADPO Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डिटेल्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

 ये भी पढ़ें: Aadhaar Supervisor Recruitment 2026: 22 राज्यों में आधार सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 13, 2026, 17:41 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News