मुंबई पोर्ट ट्रस्ट अप्रेंटिस भर्ती 2021: 41 सीओपीए, टेक और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन

Aug 11, 2021, 13:56 IST

मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), ग्रेजुएट अप्रेंटिस (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किये हैं.

Mumbai Port Trust Apprentice 2021
Mumbai Port Trust Apprentice 2021

मुंबई पोर्ट ट्रस्ट अप्रेंटिस 2021: मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), ग्रेजुएट अप्रेंटिस (मैकेनिकल इंजीनियरिंग), ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), टेक्निशियन अप्रेंटिस (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) और टेक्निशियन के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है.  इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 27 अगस्त 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 41 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरण यहां देखें.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2021
मुंबई पोर्ट ट्रस्ट अप्रेंटिस 2021 रिक्ति विवरण:
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) - 2 पद
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) - 3 पद
टेक्निशियन अप्रेंटिस (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) - 3 पद
टेक्निशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)- 3 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) - 30 पद
मुंबई पोर्ट ट्रस्ट अप्रेंटिस 2021 पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (मैकेनिकल इंजीनियरिंग), ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) - अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिग्री.
टेक्निशियन अप्रेंटिस (मैकेनिकल इंजीनियरिंग), टेक्निशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) - अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त तकनीकी शिक्षा बोर्ड से मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा.
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) - 10+2 शिक्षा प्रणाली या इसके समकक्ष के तहत 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण; नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा जारी COPA ट्रेड सर्टिफिकेट.

Download Mumbai Port Trust Apprentice 2021 Notification PDF Here

Download Mumbai Port Trust Apprentice 2021 Notification 2 PDF Here

मुंबई पोर्ट ट्रस्ट अप्रेंटिस 2021 के लिए आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार एनसीवीटी एमआईएस वेब पोर्टल (www.apprenticeshipindia.org) के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Prashant Kumar is a content writer with 5+ years of experience in education and career domains. He has qualified UGC NET in History and was previously a faculty for IAS/PCS prep. He has earlier worked with Doordarshan & HT Media. At jagranjosh.com, Prashant creates real-time content for Govt Job Notifications and can be reached at prashant.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News