इंडियन स्टूडेंट्स के लिए CBSE की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के बारे में यहां पढ़ें
भारत में लड़कियों की एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए CBSE ने एक शानदार पहल की है जिसके तहत, एलिजिबल सिंगल गर्ल चाइल्ड स्टूडेंट्स CBSE स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकती हैं. इस बारे में यहां अब विस्तार से पढ़ें.
इंडिया का लेटेस्ट लिटरेसी रेट
जहां लेटेस्ट ग्लोबल लिटरेसी रेट 86% से कुछ अधिक है, वहीं हमारे देश भारत का लेटेस्ट लिटरेसी रेट 74% से अधिक है. दरअसल, शिक्षा के क्षेत्र में भारत धीमी ही सही किंतु लगातार प्रगति कर रहा है. लेकिन, जब हम भारत में मेल-फीमेल लिटरेसी रेट की तुलना करें तो यहां फीमेल लिटरेसी रेट अभी भी 65% से कुछ अधिक है और मेल लिटरेसी रेट 82% से अधिक है. वैसे तो हमारे देश की लगभग आधी आबादी महिलाओं की है लेकिन कम फीमेल लिटरेसी रेट की वजह से हमारे देश की महिलायें चाहकर भी, देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान नहीं दे सकती हैं. ऐसी स्थिति को बदलने के लिए ही, भारत के टॉप एजुकेशनल बोर्ड -सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने यहां गर्ल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम का शुभारंभ किया है ताकि किसी भी टैलेंटेड सिंगल गर्ल चाइल्ड को अपनी फाइनेंशियल कंडीशन के कारण अपनी पढ़ाई अधूरी ना छोड़नी पड़े. आइये इस आर्टिकल को आगे पढ़कर इस बारे में विस्तार से जानते हैं:
भारत में एजुकेशन को बुरी तरह प्रभावित करती है कमजोर आर्थिक स्थिति
बहुत बार हमारे देश में अनेक बच्चे, और विशेष रूप से लड़कियां, पढ़ने-लिखने में वैसे तो बहुत टैलेंटेड और टॉपर होते हैं लेकिन, अपने घर परिवार की इकॉनोमिक कंडीशन की वजह से अपनी 8वीं या 10वीं क्लास पास करने के बाद ही उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ जाती है. अक्सर हमारे देश में ऐसा सिंगल गर्ल चाइल्ड के साथ होता है क्योंकि आजकल भी गर्ल चाइल्ड के पेरेंट्स अपनी लड़की को हायर एजुकेशन दिलवाने के बजाय, कम उम्र में ही उस लड़की की गृहस्थी बसाने के लिए ज्यादा उत्सुक और चिंतित रहते हैं. इसी बात को ध्यान में रखकर दिल्ली सरकार ने गवर्नमेंट स्कूलों और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के 10वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स को CBSE की एग्जाम फीस भरने से छूट प्रदान कर दी है ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे अपने CBSE बोर्ड एग्जाम्स दे सकें और किसी भी स्टूडेंट को केवल एग्जाम फीस न दे पाने के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही न छोड़नी पड़े. अब दिल्ली सरकार इन स्टूडेंट्स की एग्जाम कॉस्ट चुकाएगी.
भारत में फीमेल एजुकेशन का महत्त्वपूर्ण डाटा
भारत के नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ़ चाइल्ड राइट्स के एक सर्वे के मुताबिक, हमारे देश में 15 – 18 वर्ष के एज-ग्रुप की लड़कियों में से लगभग 40% लड़कियां अपने स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती हैं. अब यह और भी ज्यादा चिंताजनक विषय है कि इन स्कूल/ कॉलेज ड्राप-आउट गर्ल्स में से लगभग 65% लड़कियों को अक्सर अपना घर-परिवार संभालने के लिए या फिर बेगगिंग के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है.
CBSE की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम
भारत में वर्ष 15 – 18 वर्ष के एज-ग्रुप में अधिकतर लड़कियों के स्कूल/ कॉलेज ड्रॉप आउट मामलों को ध्यान में रखकर और आर्थिक रूप से कमजोर अधिकतर पेरेंट्स द्वारा अपनी लड़कियों की पढ़ाई बीच में ही छुड़ा देने के ट्रेंड्स को देखते हुए भारत सरकार और दिल्ली सहित विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा कई स्कॉलरशिप स्कीम्स, सरकारी स्कूलों में मिड डे मील्स, एजुकेशनल लोन्स और अन्य कई किस्म की एजुकेशनल हेल्प देने की विभिन्न योजनाओं की तरह ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन अर्थात CBSE ने भी हाल ही में सिंगल गर्ल चाइल्ड स्टूडेंट्स के लिए एक विशेष स्कॉलरशिप स्कीम शुरू की है. इस स्कीम का मूल उद्देश्य लड़कियों की एजुकेशन को बढ़ावा देना ही है. अब जो पेरेंट्स आर्थिक तंगी की वजह से अपनी लड़कियों और विशेष रूप से सिंगल गर्ल चाइल्ड की पढ़ाई बीच में ही छुड़वा देते हैं, वे पेरेंट्स अपनी बच्ची को आगे बढ़ने और हायर एजुकेशन हासिल करने से कभी नहीं रोकेंगे. इस सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के तहत प्रत्येक एलिजिबल गर्ल स्टूडेंट को अधिकतम 2 वर्षों की अवधि के लिए 500/- रुपये प्रति माह प्रदान किये जायेंगे. एलिजिबल गर्ल स्टूडेंट्स को यह स्कॉलरशिप भुगतान उनके बैंक खाते में ECS/ NEFT के माध्यम से किया जायेगा.
गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के बारे में अति महत्वपूर्ण जानकारी
- इस सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबल स्टूडेंट्स 18 अक्टूबर, 2019 तक CBSE की ऑफिशियल वेबसाइटnic.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
- स्कॉलरशिप रिवॉर्ड स्कीम के रिन्यूअल के लिए कैंडिडेट्स को अपने स्कॉलरशिप फॉर्म्स की हार्ड कॉपी 15 नवंबर, 2019 तक सबमिट करनी होगी.
- स्टूडेंट्स इस संबंध में अधिक जानकारी CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट से देख सकते हैं.
- सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
CBSE बोर्ड के मुताबिक इस स्कॉलरशिप स्कीम के लिए ऐसी सभी गर्ल स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकती हैं जो:
- अपने पेरेंट्स की सिंगल गर्ल चाइल्ड हैं (अर्थात ऐसी गर्ल्स का कोई अन्य भाई या बहन नहीं है).
- इन सिंगल गर्ल चाइल्ड स्टूडेंट्स ने अपनी 10वीं क्लास CBSE से मान्यताप्राप्त किसी स्कूल से पास की हो.
- इन गर्ल स्टूडेंट्स ने CBSE बोर्ड से अपनी 10वीं क्लास कम से कम 60% मार्क्स लेकर पास की हो.
- अब ये सिंगल गर्ल स्टूडेंट्स अपने स्कूल में ही या CBSE के किसी अन्य स्कूल या फिर, CBSE से मान्यताप्राप्त किसी स्कूल की 11वीं या 12वीं क्लास में पढ़ रही हों.
- जिस स्कूल में ये सिंगल गर्ल स्टूडेंट्स पढ़ रही हों, उस स्कूल की ट्यूशन फीस 1500/- रुपये प्रति माह से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- अगले 2 वर्षों में इस ट्यूशन फीस में कुल बढ़ोतरी 10% से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- CBSE की सिंगल गर्ल चाइल्ड NRI एप्लिकेंट्स के स्कूल की ट्यूशन फीस 6 हजार रुपये प्रति माह से अधिक नहीं होनी चाहिए.
सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए अप्लाई करने के ये टिप्स करें फ़ॉलो
- सबसे पहले CBSE की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए गर्ल स्टूडेंट्स अपने एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को परख लें.
- इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने के लिए स्टूदेंट्स को अपनी 10वीं क्लास की मार्क्स-शीट और सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी.
- आप CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस स्कॉलरशिप के लिए डायरेक्ट ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
- अपना फॉर्म पूरी तरह भरकर, फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार आप सारी एंट्रीज़ अच्छी तरह से जरुर चेक कर लें.
- स्टूडेंट्स को गाइडलाइन्स डॉक्यूमेंट में से अंडरटेकिंग वाले पेज का प्रिंट लेकर अपने पास जरुर रखना चाहिए.
- इस अंडरटेकिंग फॉर्म में अपने सारे जरुरी डिटेल्स भरकर, गर्ल स्टूडेंट इस फॉर्म में अपना लेटेस्ट फोटोग्राफ जरुर चिपकायें.
- इस अंडरटेकिंग फॉर्म को अपने स्कूल से अटेस्ट करवा लें.
- स्कॉलरशिप फॉर्म में दी गई गाइडलाइन्स के मुताबिक एप्लिकेंट्स को एक एफिडेविट या शपथपत्र जरुर सबमिट करना होगा.
- इसके बाद अप्लिकेंट स्टूडेंट को अपने अंडरटेकिंग फॉर्म और एफिडेविट की कॉपी को स्कैन करके अपने एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपलोड करना होगा.
- इसके बाद एप्लिकेंट ‘कन्फर्मेशन पेज’ ऑप्शन से अपना कन्फर्मेशन पेज हासिल कर सकते हैं. जिन एप्लिकेंट्स का स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म पूरी तरह और ठीक तरीके से अपलोडेड होगा, केवल वे एप्लिकेंट्स ही कन्फर्मेशन पेज हासिल कर सकेंगे.
- स्टूडेंट्स अपने पास इस सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म के कन्फर्मेशन पेज की एक प्रिंट कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए जरुर सुरक्षित रखें.
अन्य महत्त्वपूर्ण लिंक
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल में मिलती है स्टूडेंट्स को सभी सरकारी स्कॉलरशिप्स की जानकारी
इंडियन स्टूडेंट्स के लिए ये हैं कुछ खास स्कॉलरशिप एग्जाम्स
जानिए ये हैं इंडियन स्टूडेंट्स के लिए टॉप स्कॉलरशिप्स
जॉब, करियर, एजुकेशनल और प्रोफेशनल कोर्सेज के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने और लेटेस्ट आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.jagranjosh.com पर रेगुलरली विजिट करते रहें.