NABARD Development Assistant Salary 2026: विकास अधिकारी की इन हैंड सैलरी
NABARD Development Assistant Salary 2026: नाबार्ड विकास अधिकारी (Development Assistant) के सैलरी 2026 स्ट्रक्चर के बारे में इस लेख में बताया गया है। उम्मीदवार इस लेख में विकास अधिकारी की इन हैंड सैलरी, जॉब प्रोफाइल, भत्ते और अन्य लाभों के बारे में जान सकते हैं।
NABARD Development Assistant in Hand Salary 2026: राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) एक स्थायी नौकरी है। जिसमें उम्मीदवार अपना करियर सुरक्षित बना सकते हैं। विकास अधिकारी के पद पर सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को शुरूआत में मूल वेतन 23,100 रूपये और अन्य भत्ते लाभ भी दिए जाते हैं। विकास सहायक पदों के लिए वेतनमान जानने के लिए आगे लेख में दी गई डिटेल देखें।
NABARD Development Assistant Salary 2026: सैलरी स्ट्रक्चर
नाबार्ड विकास अधिकारी के सैलरी स्ट्रक्चर में मूल वेतन, भत्ते, ग्रेड पे स्केल और अन्य महत्वपूर्ण विवरण के लिए नीचे टेबल में दिया गया विवरण देखें।
| विवरण | सैलरी |
| मूल वेतन | 23,100 रुपये |
| अतिरिक्त वेतन | 265 रुपये |
| महंगाई भत्ता | 11,323 रुपये |
| शहर भत्ता | 746 रुपये |
| परिवहन भत्ता | 1,000 रुपये |
| ग्रेड भत्ता | 2,200 रुपये |
| विशेष भत्ता | 2,040 रुपये |
| पारिवारिक भत्ता | 597 रुपये |
| विशेष प्रतिफल भत्ता | 296 रुपये |
| SPA सेस | 12 रुपये |
| विविध आय | 1,700 रुपये |
| कुल वेतन | लगभग 46,500 रुपये |
नोट: नाबार्ड विकास अधिकारी की सैलरी कम या ज्यादा हो सकती है सभी विवरणों को देखने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
NABARD विकास सहायक इन हैंड सैलरी
नाबार्ड में विकास अधिकारी के पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 23,100 रुपये का प्रारंभिक वेतन दिया जाता है। जिसमें महंगाई भत्ता, परिवहन भत्ता और अन्य लाभों के साथ मासिक सकल वेतन लगभग ₹46,500 होगा, जो पोस्टिंग के स्थान पर निर्भर करता है।
NABARD विकास सहायक सैलरी स्लिप
नाबार्ड विकास अधिकारी की सैलरी स्लिप एक ऑफिशियल दस्तावेज है, जो हर महीने जारी की जाती है। इसमें वेतन के सभी घटकों का विवरण, मूल वेतन, ग्रेड पे, पीएफ आदि शामिल होता है।
NABARD विकास सहायक का वर्तमान वेतन 2026 लाभ और भत्ते
विकास सहायक/विकास सहायक हिंदी के लिए शुरूआती मासिक सैलरी लगभग 46.500 रुपये है। विकास सहायक वेतन 2026 के साथ - साथ निम्नलिखित सुविधाएं और भत्ते भी मिलेंगे।
-
महंगाई भत्ता
-
परिवहन भत्ता
-
विशेष भत्ता
-
मकान किराया भत्ता
-
चिकित्सा सुविधाएं
-
अवकाश
-
रियायती ऋण आदि
NABARD Development Assistant Salary 2026: जॉब प्रोफाइल
आपको नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट के कार्य विवरण की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। कार्यों को कुशलतापूर्वक पूरा करना और अपने संबंधित विभाग में सक्रिय योगदान देना महत्वपूर्ण है। नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट के कार्य विवरण की विस्तृत जानकारी नीचे देखें:
-
उन्हें राज्य या केंद्र सरकार के विभिन्न नीतिगत मुद्दों से निपटना होगा और ग्रामीण और कृषि विकास की देखरेख करनी होगी।
-
कर्मचारियों को सदस्यता संख्या बढ़ाने और निधि में वृद्धि करने के लिए विचारों को लागू करना होगा।
-
उम्मीदवारों को जिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की आवश्यकता है, उनमें से एक है बैंक के वर्तमान और संभावित दानदाताओं के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना और उनका प्रबंधन करना।
-
विकास सहायकों को डाटा डेटाबेस को अध्ययन करने और उनकी पूछताछ का तुरंत समाधान करने का भी ध्यान रखना चाहिए।
-
कर्मचारियों को प्रमुख शोध विश्लेषण पर भी काम करना होगा और मौजूदा ग्राहकों के बारे में सभी महत्वपूर्ण डेटा एकत्र करना होगा।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.