NABARD Development Assistant Notification 2026: नाबार्ड विकास सहायक 162 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जानें
NABARD Grade B Recruitment 2026: नाबार्ड की ओर से ग्रेड बी के 162 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसका उद्देश्य विकास सहायक और विकास सहायक (हिंदी) के रिक्त पदों को भरना है। ऑफिशियल वेबसाइट पर डिटेल नोटिफिकेशन 17 जनवरी, 2026 को जारी कर दिया गया है। संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सहित अन्य विवरण आगे लेख में देखें।
NABARD Grade B Recruitment 2026: राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की ओर से विकास सहायक और विकास सहायक (हिंदी) के पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नाबार्ड भारत सरकार के स्वामित्व वाला एक प्रमुख अखिल भारतीय शीर्ष वित्तीय संस्थान है, जो कृषि एवं ग्रामीण विकास की दिशा में सालों से काम कर रहा है। जिसके तहत कुल 162 रिक्त पदों को भरा जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू/कौशल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का आवेदन निर्धारित तिथियों के बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा। भर्ती से संबंधित अन्य विवरणों के लिए बैंक की ओर से डिटेल नोटिफिकेशन 17 जनवरी को ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर जारी कर दिया गया है।
NABARD Development Assistant Salary 2026
NABARD Development Assistant Recruitment 2026 Notification PDF
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की ओर से डिटेल नोटिफिकेशन आज जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 162 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ऑनलाइन माध्यम से ही संबंधित भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किया जाएगा। नाबार्ड की ओर से डिटेल नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जिसे उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
| नाबार्ड विकास अधिकारी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन |
NABARD Development Assistant 2026: महत्वपूर्ण विवरण
नाबार्ड विकास अधिकारी भर्ती 2026 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा कर सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) |
| पद का नाम | विकास अधिकारी (ग्रुप बी) |
| पदों की संख्या | 162 |
| ऑनलाइन आवेदन की तिथि | 17 जनवरी से 3 फरवरी, 2026 |
| नौकरी का स्थान | ऑल इंडिया |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.nabard.org |
NABARD Development Assistant 2026: पात्रता मानदंड
नाबार्ड की ओर से निकाली गई विकास अधिकारी भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है:
शैक्षणिक योग्यता - संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन किया होना चाहिए। इसी के साथ विकास अधिकारी हिंदी के लिए अंग्रेजी विषय और हिंदी माध्यम के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है।
आयु सीमा - 21 से 35 वर्ष
NABARD Development Assistant 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 17 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी। उम्मीदवार महत्वपूर्ण तिथियों के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।
| विवरण | तारीख |
| नाबार्ड विकास सहायक अधिसूचना | 17 जनवरी 2026 |
| NABARD विकास सहायक के लिए ऑनलाइन आवेदन करें (प्रारंभ तिथि) | 17 जनवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 3 फरवरी 2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 3 फरवरी 2026 |
| आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि | 18 फरवरी 2026 |
| प्रारंभिक परीक्षा | 21 फरवरी 2026 |
| मुख्य परीक्षा | 12 अप्रैल 2026 |
Nabard Development Assistant 2026 Application Fees
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र जमा करने के अंतिम चरण में आवेदन शुल्क का भुगतान अनिवार्य है, जो केवल इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही किया जा सकता है। नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट 2026 आवेदन पत्र भरने से पहले, आपको इसके आवेदन शुल्क के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आवेदन शुल्क का विवरण नीचे टेबल में दिया गया है:
| श्रेणी | आवेदन शुल्क | सूचना शुल्क | कुल |
| सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस | 450 | 100 रुपये | 550 रुपये |
| अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांगजन/ पूर्व सैनिक | 50 रुपये | 100 रुपये | 100 रुपये |
NABARD Development Assistant 2026: अप्लाई ऑनलाइन
NABARD डेवलपमेंट असिस्टेंट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों को 17 जनवरी से 3 फरवरी 2026 के बीच www.nabard.org पर ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
| NABARD डेवलपमेंट असिस्टेंट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक |
NABARD Development Assistant Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट 2026 की आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करनी चाहिए और फिर उसमें उल्लिखित पात्रता मानदंडों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। डेवलपमेंट असिस्टेंट रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट “www.nabard.org” पर जाएं।
- “Career Notice” पर क्लिक करें स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- Recruitment to the post of Development Assistant/Development Assistant (Hindi) in Group B - 2026” अब “Apply Here” पर क्लिक करें।
- अब “Click here for New Registration" पर क्लिक करें।
- फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स भरें और अपनी हाल की फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
चेक करें: SSC CGL Answer Key 2026 Soon
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.