SSC CGL Answer Key 2026 OUT: एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी ssc.gov.in जारी, 3 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करें

Last Updated: Jan 31, 2026, 11:46 IST

SSC CGL Answer Key 2026 Tier 2: एसएससी की ओर से सीजीएल टियर 2 उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड करके दिए गए सही उत्तरों से अपने चिह्नित उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। उम्मीदवार उत्तर कुंजी में आपत्ति 3 फरवरी तक दर्ज करा सकते हैं। 

SSC CGL Answer Key 2026 OUT
SSC CGL Answer Key 2026 OUT

SSC CGL Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 18 और 19 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक किया। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in से एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर-की अब डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आंसर-की में दिए गए सही उत्तरों से अपने चिह्नित उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इसी के साथ वे संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करने के साथ-साथ, आयोग ने 3 फरवरी तक उत्तरों में किसी भी प्रकार की त्रुटि को चुनौती देने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी दे दी है।

उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए ऑनलाइन माध्यम से उन उत्तरों के लिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं जिन्हें वे गलत मानते हैं। प्रति प्रश्न ₹100 का आपत्ति शुल्क जमा करना होगा और उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वैध औचित्य के साथ ही आपत्ति दर्ज कराएं। निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा आयोग द्वारा उत्तर कुंजी को अंतिम रूप देने से पहले की जाएगी।

Also read, Rajasthan LDC Vacancy 2026

SSC CGL Answer Key 2026: निगेटिव मार्किंग

सीजीएल टियर 2 परीक्षा 2026, अंकों की योजना के अनुसार पेपर 1 (खंड I, II और कंप्यूटर मॉड्यूल I) में सही उत्तरों के लिए +3 अंक और गलत उत्तरों के लिए -1 अंक दिए जाएंगे, जबकि पेपर 2 सांख्यिकी (Statistics) में सही उत्तरों के लिए +2 अंक और गलत उत्तरों के लिए -0.50 अंक दिए जाएंगे। 

SSC CGL Answer Key 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

सीजीएल टियर 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। उत्तर कुंजी से जुड़े अन्य विवरणों के लिए नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच करें:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

परीक्षा का नाम 

एसएससी सीजीएल टियर 2 

परीक्षा तिथि 

18 और 19 जनवरी 2026

उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि 

जारी

उत्तर कुंजी का तरीका 

ऑनलाइन 

अंक योजना 

पेपर 1: प्रत्येक प्रश्न 3 अंक 

पेपर 2: प्रत्येक प्रश्न 2 अंक 

निगेटिव मार्किंग 

हां

ऑफिशियल वेबसाइट

ssc.gov.in

SSC CGL Answer Key 2026: उत्तर कुंजी डायरेक्ट लिंक 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर-की 2026 उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवारों से प्राप्त सभी वैध आपत्तियों की जांच के बाद, एसएससी अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आपत्ति जमा करने की अंतिम तिथि, अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने और एसएससी सीजीएल टियर 2 के परिणाम की घोषणा से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें।

SSC CGL Answer Key 2026 Direct Link 

डायरेक्ट लिंक (जारी

SSC CGL Answer Key 2026: उत्तर कुंजी डाउनलोड कैसे करें?

 एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर-की 2026 डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप निम्नलिखित हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in  पर जाएं।

  2. होम पेज पर, SSC CGL Answer Key 2026 ऑप्शन पर क्लिक करें।

  3. SSC CGL Tier 2 Answer Key 2026 PDF नोटिस पर जाएं।

  4. उम्मीदवार “Combined Graduate Level Examination 2026” पर क्लिक करें।

  5. अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

  6. SSC CGL Answer Key 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

  7. उत्तर कुंजी पीडीएफ भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jan 23, 2026, 12:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News