NEST 2026 Admit Card: NEST के एडमिट कार्ड 18 मई को होंगे जारी, यहां से पाएं अपडेट

Last Updated: May 15, 2026, 17:58 IST

NEST 2026 एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी होने की डेट बदलकर 18 मई, 2026 कर दी गई है। छात्रों के लिए यह ऑफिशियल वेबसाइट nestexam.in पर 5 बजे तक जारी कर दिया जाएगा। सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र यहां देखें।

NEST 2026 Admit Card: NEST के एडमिट कार्ड 18 मई को होंगे जारी, यहां से पाएं अपडेट
NEST 2026 Admit Card: NEST के एडमिट कार्ड 18 मई को होंगे जारी, यहां से पाएं अपडेट

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST 2026) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जिसमें NEST 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की डेट को बदलकर 18 मई 2026 कर दी गई है। एडमिट कार्ड जारी करने की नई डेट को आगे बढ़ा दिया गया है, पहले NEST 2026 का एडमिट कार्ड आज जारी होने वाले था। यह एडमिट कार्ड 18 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट nestexam.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। 

यह एग्जाम NISER (भुवनेश्वर) और UM-DAE CEBS (मुंबई) में 5-साल इंटीग्रेटेड एमएससी कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। छात्र इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड को 18 मई से 6 जून 2026 के बीच डाउनलोड कर सकते हैं। 

NISER और मुंबई विश्वविद्यालय - DAE सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज (UM DAE CEBS) 6 जून 2026 को यह एग्जाम आयोजित किया जा रहा है। छात्रों को एग्जाम सेंटर पर इस एडमिट कार्ड को ले जाना अनिवार्य है। यह एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।  

NEST 2026 एग्जाम से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

एग्जाम NEST 2026 के एडमिट कार्ड और इंपोर्टेंट जानकारी जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डिटेल्स 
एग्जाम का नाम National Entrance Screening Test (NEST) 2026
एडमिट कार्ड की नई डेट 18 मई, 2026
एग्जाम डेट जून 2026 (संभावित)
ऑफिशियल पोर्टल nestexam.in
हेल्पलाइन nest-exam@niser.ac.in

एडमिट कार्ड की डेट बदलने का कारण क्या है? 

आमतौर पर तकनीकी कारणों या प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए एडमिट कार्ड की डेट में बदलाव किया जाता है। परंतु, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्र घबराएं नहीं और एग्जाम की तैयारी करते रहें। ऑफिशियल वेबसाइट पर NEST 2026 के एडमिट कार्ड का लिंक जल्द ही एक्टिव हो जाएगा, जिसे डाउनलोड करने के छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आई-डी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। 

NEST 2026 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

छात्र ऑनलाइन NEST एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले वेबसाइट के लोड से बचने के लिए छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट nestexam.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद "NEST 2026 Login" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. छात्र अपनी User ID और पासवर्ड को फिल करें। 
  4. डैशबोर्ड पर "Download Admit Card" का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  5. एडमिट कार्ड का एक रंगीन प्रिंटआउट निकाल लें और उसे संभाल कर रखें।

यहां भी पढ़े: CUSAT CAT 2026: CAT आंसर की हुई जारी; जानें कैसे करें डाउनलोड, 17 मई तक करें ऑब्जेक्शन दर्ज

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 15, 2026, 17:58 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News