NIACL AO Admit Card 2023 Out: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईएसीएल) ने NIACL AO प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 9 सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। चरण II ऑनलाइन परीक्षा 8 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड एनआईएसीएल की वेबसाइट, www.newindia.co.in से डाउनलोड किया जा सकता है। NIACL AO एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। कॉल लेटर में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, समय और स्थान शामिल होगा।
NIACL AO Admit Card 2023 Direct Download Link
एनआईएसीएल ने एओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर ऑफिशियल साइट पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी जो इस परीक्षा के उपस्थित होने वाले है, वे नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करें | NIACL AO Prelims Admit Card Link |
एनआईएसीएल एओ प्रारंभिक परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी। परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न का एक अंक होगा। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 30 मिनट होगी। NIACL AO प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए अर्हक अंक (Qualifying Marks) सामान्य श्रेणी के लिए 60% और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 55% हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एनआईएसीएल एओ मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
एनआईएसीएल एओ परीक्षा पैटर्न 2023
एनआईएसीएल एओ परीक्षा 2023 चरण 1 के लिए परीक्षा पैटर्न का विवरण नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
एनआईएसीएल एओ प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 2023 | ||||
क्र.सं. | टेस्ट का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंकों की संख्या | अवधि |
1. | अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 | 20 मिनट |
2. | रीजनिंग एबिलिटी | 35 | 35 | 20 मिनट |
3. | न्यूमेरिकल एबिलिटी | 35 | 35 | 20 मिनट |
कुल | 100 | 100 | 60 मिनट |
NIACL AO Prelims Admit Card 2023: हाइलाइट
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एनआईएसीएल एओ 2023 प्रारंभिक परीक्षा 09 सितंबर 2023 (शनिवार) को आयोजित होने वाली है। परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी जैसे परीक्षा का समय, शिफ्ट, परीक्षा स्थल का पता आदि एडमिट कार्ड दिया गया है। एनआईएसीएल एओ एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने का लिंक 2 से 9 सितंबर 2023 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। एनआईएसीएल एओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 से संबंधित सभी जानकारी यहां दी गई तालिका में देखें;
संगठन का नाम | न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड |
पोस्ट का नाम | प्रशासी अधिकारी (Administrative Officer) |
रिक्त पदों की संख्या | 450 |
एनआईएसीएल एओ एडमिट कार्ड 2023 | 2 सितंबर 2023 |
एनआईएसीएल एओ परीक्षा तिथि 2023 (चरण-1) | 9 सितम्बर 2023 (शनिवार) |
एनआईएसीएल एओ परीक्षा तिथि 2023 (चरण-2) | 8 अक्टूबर, 2023 |
चयन प्रक्रिया के चरण | प्रीलिम्स-मेन्स-इंटरव्यू |
आधिकारिक वेबसाइट | www.newindia.co.in |
NIACL AO Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?
- एनआईएसीएल एओ चरण 1 एडमिट कार्ड 202 डाउनलोड करने के चरण यहां देखें:
- सबसे पहले आप ऑफिशियल साइट www.newindia.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर Recruitment पर क्लिक करें।
- फिर Recruitment of Administrative Officer 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Click Here to Download Call Letter for Phase-1 (Preliminary) Exam इस लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें और सबमिच करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
- अंक में परीक्षा में प्रवेश के लिए इसका एक प्रिंट लें।
एनआईएसीएल एओ एडमिट कार्ड 2023 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और उम्मीदवारों को इसे परीक्षा हॉल में ले जाना होगा। तलाशी और सत्यापन के समय प्रवेश पत्र अवश्य प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।
एनआईएसीएल एओ प्रारंभिक परीक्षा भारत भर के 27 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को उनकी पसंद और उपलब्धता के आधार पर परीक्षा शहर आवंटित किया जाएगा। उम्मीदवार एनआईएसीएल एओ कॉल लेटर पर अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं।
एनआईएसीएल एओ भर्ती 2023 उम्मीदवारों के लिए बीमा क्षेत्र में नौकरी पाने का एक शानदार अवसर है। परीक्षा अत्यधिक प्रतिस्पर्धी है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी जल्दी शुरू कर दें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation