NIC Recruitment 2023: एनआईसी ने जारी किया 598 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन,आवेदन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल

NIC Recruitment 2023: एनआईसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जारी नोटिस के अनुसार 598 वैज्ञानिक एवं तकनीकी पदों पर भर्ती का आयोजन किया जायेगा। उम्मीदवार यहां एनआईसी भर्ती 2023 का पूरा विवरण देख सकते हैं।

NIC Recruitment 2023 Notification
NIC Recruitment 2023 Notification

NIC Recruitment 2023: राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वैज्ञानिक-बी, वैज्ञानिक अधिकारी/इंजीनियर-बी और वैज्ञानिक/तकनीकी सहायक-ए के पदों के लिए अधिसूचना जारी की। जारी नोटिस के अनुसार, एनआईसी कुल 598 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित करेगा। एनआईसी अधिसूचना 2023 के तहत अधिसूचित पदों के लिए,इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 मार्च 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन पत्र करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र भरने का लिकं 4 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा।  उम्मीदवारों को एनआईसी द्वारा जारी अधिसूचना को अवश्य पढ़ना चाहिए। एनआईसी भर्ती के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।

 

NIC Recruitment 2023 हाइलाइट्स

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) 598 वैज्ञानिक और तकनीकी पदों के लिए भर्ती निकाली है। एनआईसी भर्ती 2023 के बारे में मुख्य विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:

 

भर्ती प्राधिकरण

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी)

पद का नाम

वैज्ञानिक-बी, वैज्ञानिक अधिकारी/इंजीनियर-बी और वैज्ञानिक/तकनीकी सहायक-ए

पदों की संख्या

598

विज्ञापन संख्या

NIELIT/NIC/2023/1

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

4 मार्च 2023

ऑनलाइन अंतिम तिथि

4 अप्रैल 2023

जॉब लोकेशन

पूरे भारत में

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार

आधिकारिक साइट

www.nielit.gov.in

 

एनआईसी भर्ती 2023 अधिसूचना

एनआईसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट nielit.gov.in पर 598 रिक्त पदों पर वैज्ञानिक-बी, वैज्ञानिक अधिकारी/इंजीनियर-बी, और वैज्ञानिक/तकनीकी सहायक-ए की भर्ती के लिए एक विस्तृत विज्ञापन जारी किया हैं। इन पदों में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों को भर्ती विवरण से परिचित होने के लिए पूर्ण अधिसूचना पीडीएफ के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते है। एनआईसी भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ को सफलतापूर्वक डाउनलोड करने के लिए यहां डायरेक्ट लिंक दिया गया हैं।



NIC Recruitment 2023 Notification डाउनलोड करने के लिए 

यहां क्लिक करें



NIC Recruitment 2023 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 

यहां क्किक करें



NIELIT NIC Notification 2023 महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवार जारी आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ के साथ एनआईईएलआईटी एनआईसी भर्ती 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं।



इवेंट

तारीख

आवेदन की तारीख

4 मार्च 2023

आवेदन समाप्त

4 अप्रैल 2023

परीक्षा 

सूचित किया जाएगा



NIC पदों की संख्या

NIC अधिसूचना 2023 के अनुसार, NIELIT द्वारा वैज्ञानिक और तकनीकी पदों के लिए कुल 598 रिक्तियों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में पदों की संख्या और पद का नाम देख सकते हैं।



पद का नाम 

वैकेंसी

साइंटिस्ट-बी (ग्रुप ए)

71

वैज्ञानिक अधिकारी/इंजीनियर (ग्रुप बी

196

वैज्ञानिक तकनीकी सहायक (ग्रुप बी)

331

कुल

598

 

एनआईसी भर्ती 2023 पात्रता मानदंड

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास,साइंटिस्ट-बी पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में बीई/बी. टेक/ एमई/ एम. टेक / एम एससी / एम फिल की डिग्री होनी चाहिए। वही,साइंटिस्ट अधिकारी पद के लिए, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रासंगिक अनुशासन में बीई/बी. टेक/ एमई/ एम. टेक/ एम एससी/ एम सीए की डिग्री होना आवश्यक है।जबकि,साइंटिस्ट तकनीकी सहायक के लिए उम्मीदवार बीई/बी. टेक/ एमई/ एम. टेक/ एम एससी/ एम सीए पास होना चाहिए

 

एनआईसी भर्ती 2023 के लिए आवेदकों की आयु न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। सरकार के नियम अनुसार अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / पीडब्ल्यूडी / ईएसएम उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

 

एनआईसी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nielit.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर,वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ ऑनलाइन पंजीकरण करें।
  3. सभी आवश्यक विवरण देकर ऑनलाइन आवेदन सावधानीपूर्वक भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  5. अब, आवेदन पत्र जमा करें और एक प्रिंटआउट लें।

 

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 800 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। जबकि अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है।

Related Categories

    Jagran Play
    खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
    Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

    Related Stories