This is an archived article last updated on Sep 19, 2025. The information may be outdated.

HKRN Various Posts Recruitment 2025: हरियाणा कौशल रोजगार निगम में 5000 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें Apply

Last Updated: Sep 19, 2025, 12:01 IST

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Vacancy 2025: हरियाणा कौशल रोजगार निगम की ओर से कुल 5000 रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। संबंधित भर्ती के लिए आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क सहित अन्य डिटेल आगे लेख में जानें।  

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Vacancy 2025
Haryana Kaushal Rojgar Nigam Vacancy 2025

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Vacancy 2025: हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की ओर से कुल 5000 रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। प्राधिकरण ने हरियाणा सरकार के विभागों के तहत HKRN विभिन्न पदों की भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार को संबंधित भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन hkrnl.itiharyana.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। 

इसके लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपये। वहीं एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपये तय किया गया है। परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग/ई-चालान के माध्यम से ऑफलाइन किया जा सकता है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख में दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।

HKRN Various Posts Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर अपनी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

प्राधिकरण का नाम 

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) 

पदों की संख्या 

5000

आयु सीमा 

25 से 45 वर्ष 

आवेदन की अंतिम तिथि

30 सितंबर 2025

चयन प्रक्रिया 

  • मेरिट सूची / साक्षात्कार.

  • दस्तावेज सत्यापन

  • चिकित्सा परीक्षण

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://hkrnl.itiharyana.gov.in/

शैक्षणिक योग्यता: विभिन्न पदों के लिए निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट से जीडीए/एएनएम/जीएनएम/बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बीएससी नर्सिंग या समकक्ष योग्यता और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

HKRN Various Posts Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की ओर से कुल 5000 रिक्त पदों के लिए नीचे दिए गए स्टेप के जरिए अपनी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hkrnl.itiharyana.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, एचकेआरएन विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 2025 भरें।

स्टेप 3 आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 4 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 5 आवेदन पत्र प्रिंट करें।

यह भी देखें Bihar BPSC ATP Recruitment 2025: बिहार बीपीएससी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) भर्ती 2025 से जुड़े FAQs

HKRN भर्ती 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

hkrnl.itiharyana.gov.in.

HKRN विभिन्न पद के लिए ऑनलाइन फॉर्म 2025 की अंतिम तिथि क्या है?

30 सितंबर 2025

HKRN विभिन्न पदों की परीक्षा तिथि 2025 क्या है?

अनुसूची के अनुसार।

HKRN विभिन्न पदों की भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट से जीडीए/एएनएम/जीएनएम/बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बीएससी नर्सिंग या समकक्ष योग्यता। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 28, 2025, 19:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News