Bihar BPSC ATP Recruitment 2025: बिहार बीपीएससी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां bpsc.bihar.gov.in से करें ऑनलाइन आवेदन
Bihar BPSC ATP Recruitment 2025: बिहार असिस्टेंट टाउन प्लानर पद के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
Bihar BPSC ATP Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से असिस्टेंट टाउन प्लानर की ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 35 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए 22 सितंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि 1 अगस्त 2025 तक न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख में दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Bihar Assistant Town Planner Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
उम्मीदवार नीचे टेबल में बिहार असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती 2025 के लिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:
| प्राधिकरण का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| पद का नाम | असिस्टेंड टाउन प्लेनर |
| पदों की संख्या | 35 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 22 सितंबर, 2025 |
| आवेदन शुल्क | 400 रुपये |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://bpsc.bihar.gov.in/ |
Bihar Assistant Town Planner Vacancy 2025: डायरेक्ट लिंक
नीचे टेबल में बिहार असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती 2025 के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के जरिए अपनी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
| बिहार असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती 2025 | डायरेक्ट लिंक |
Bihar Assistant Town Planner Vacancy 2025: आयु सीमा
नीचे टेबल संबंधित भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा का विवरण दिया गया है। आयु सीमा में छूट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है:
| वर्ग | आयु सीमा |
| न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 37 वर्ष (पुरुष) |
| (महिला यूआर, बीसी/ ईबीसी-पुरुष और महिला | 40 वर्ष |
| एससी/एसटी-पुरुष और महिला | 42 वर्ष |
बिहार असिस्टेंट टाउन प्लानर बनने की शैक्षणिक योग्यता कितनी होनी चाहिए?
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से नगर नियोजन, क्षेत्रीय नियोजन, शहरी नियोजन, नगर नियोजन, ग्राम नियोजन, परिवहन नियोजन, आवास या पर्यावरण नियोजन में स्नातकोत्तर उपाधि या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए । अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।
बिहार असिस्टेंट टाउन प्लानर के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपनी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, बिहार असिस्टेंट टाउन प्लानर 2025 पर जाएं।
स्टेप 3 मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4 मांगे गए विवरणों को दर्ज कर फॉर्म पूरा भरें।
स्टेप 5 अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 फॉर्म सब्मिट करने के बाद प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
बिहार असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती से जुड़े FAQs
बिहार असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
22 सितंबर, 2025
बिहार असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती 2025 ऑनलाइन आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
bpsc.bihar.gov.in
बिहार असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.