NITRD भर्ती 2021: 09 सीनियर रेजिडेंट की वेकेंसी के लिए वॉक इन-इंटरव्यू
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्यूबरकुलोसिस एंड रेस्पिरेटरी डिजीज (NITRD) नई दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
NITRD भर्ती 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्यूबरकुलोसिस एंड रेस्पिरेटरी डिजीज (NITRD) नई दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई 2021 को आयोजित किये जाने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने से पहले अधिसूचना में इंटरव्यू संबंधी दिए गये सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें.
महत्वपूर्ण तिथि:
वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि: 26 जुलाई 2021 सुबह 09:00 बजे
राष्ट्रीय क्षय रोग और श्वसन रोग संस्थान (NITRD) नई दिल्ली सीनियर रेजिडेंट रिक्ति विवरण:
सीनियर रेजिडेंट (RB & Resp Dis): 05 पद
सीनियर रेजिडेंट (रेडियोलॉजी): 01 पद
सीनियर रेजिडेंट (मॉलिक्यूलर मेडिसिन): 01 पद
सीनियर रेजिडेंट (माइक्रोबायोलॉजी): 01 पद
सीनियर रेजिडेंट (थोरेसिक सर्जरी): 01 पद
शैक्षिक योग्यता
संबंधित स्पेशलिटी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा के साथ एमबीबीएस (एमसीआई द्वारा अनुमोदित). अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें. आयु सीमा: 26 जुलाई 2021 को 45 वर्ष तक.
आवेदन कैसे करें:
पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई 2021 को आयोजित किये जाने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं. पात्र उम्मीदवार विधिवत भरे हुए आवेदन के साथ साक्षात्कार के लिए निर्दिष्ट दिन पर प्रशासनिक ब्लॉक में सुबह 09:00 बजे पंजीकरण के लिए उपस्थित होंगे.