PSEB 5th, 8th Result 2026: पंजाब बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जानें कब आएगा, यहां से pseb.ac.in करें चेक
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर दोनों कक्षा यानी 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 2026 घोषित करने वाला है। कक्षा 8 के छात्र रोल नंबर का उपयोग करके रिजल्ट को ऑनलाइन देख सकते हैं। साथ ही, 5वीं के छात्रों को मार्कशीट स्कूलों के माध्यम प्राप्त होगी।
PSEB 5th, 8th Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के छात्र जो अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतेजार कर रहे है उन के लिए एक ताजा अपडेट सामने आई है। रिपोर्टे के अनुसार बोर्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर 5वीं और कक्षा 8वीं के रिजल्ट 2026 घोषित करेगा।
पंजाब बोर्ड के एग्जाम में शामिल हुए छात्र बेसब्री से रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, जो संभवतः अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किया जाएगा, हालांकि बोर्ड ने अभी तक फाइनल डेट और टाइम नहीं जारी किया।
रिजल्ट घोषित होने के बाद, कक्षा 8 के छात्र ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से अपने रोल नंबर का उपयोग करके रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। वहीं, कक्षा 5 के छात्रों को पिछले सालों की तरह ही अपने-अपने स्कूल के माध्यम से मार्कशीट प्राप्त होगी। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके पंजाब बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट 2026 से संबंधित नई अपडेट, रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक और नई अपडेट्स के लिए यहां देखें।
कब जारी होगा रिजल्ट?
हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई सटीक तारीख साझा नहीं की है, लेकिन पिछले रुझानों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतीजे अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह (5 से 10 अप्रैल 2026 के बीच) घोषित किए जा सकते हैं।
| इवेंट | इंपोर्टेंट जानकारी |
| बोर्ड का नाम | पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) |
| एग्जाम का नाम | 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम 2026 |
| रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट | अप्रैल का प्रथम/द्वितीय सप्ताह |
| रिजल्ट का टाइम | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच |
| ऑफिशियल वेबसाइट | pseb.ac.in |
5वीं और 8वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर कैसे ऑनलाइन चेक करें?
बोर्ड द्वारा दोनों कक्षाओं का रिजल्ट घोषित होते ही छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को देख सकते हैं।
- पंजाब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Results' टैब पर क्लिक करें और अपनी कक्षा (5th या 8th) को चुनें।
- अपना रोल नंबर या अपना नाम सही-सही भरें।
- 'Find Results' बटन पर क्लिक कर के सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
PSEB 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए 2 वेबसाइट्स
छात्र पंजाब बोर्ड की 5वीं और 8वीं के रिजल्ट को देखने के लिए नीचे दी गई इन निम्नलिखित ऑफिशियल वेबसाइटों पर विजिट करें।
- ऑफिशियल वेबसाइट- pseb.ac.in
- रिजल्ट वेबसाइट- pseb.ac.in/results
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
पंजाब बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को हर सब्जेक्ट में और कुल मिलाकर कम से कम 33% मार्क्स प्राप्त करने जरूरी हैं। जो छात्र एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं, उन्हें बोर्ड द्वारा सप्लीमेंट्री (कंपार्टमेंट) का एग्जाम देने का मौका दिया जाएगा, जो आमतौर पर जून-जुलाई में आयोजित किया जाता हैं।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.