PSEB Punjab Board Class 5th Result 2025 (ਪੰਜਾਬ ਬੋਰਡ 5ਵੀਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ 2025): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने वर्ष 2025 के लिए कक्षा 5वीं के परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक PSEB वेबसाइट pseb.ac.in पर अपने स्कोर देख सकते हैं। अपने परिणाम देखने के लिए छात्रों को लॉगिन विंडो में अपना Roll Number और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
पंजाब बोर्ड की कक्षा 5 की परीक्षा 2025 में कुल 3,00,575 छात्र शामिल हुए। इनमें 1,95,582 छात्र सरकारी स्कूलों से और 1,04,993 छात्र निजी स्कूलों से थे। इनमें से 2,99,204 छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया गया। पास होने वाले छात्रों में 1,94,740 सरकारी स्कूलों से और 1,04,464 निजी स्कूलों से थे। इस साल कुल पास प्रतिशत 99.54% रहा। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 99.56% और निजी स्कूलों का 99.50% दर्ज किया गया।
स्कूल का प्रकार | सरकारी स्कूल | गैर-सरकारी स्कूल | कुल |
---|---|---|---|
कुल छात्र | 1,95,582 | 1,04,993 | 3,00,575 |
पास छात्र | 1,94,740 | 1,04,464 | 2,99,204 |
पास प्रतिशत | 99.56% | 99.50% | 99.54% |
PSEB Class 5th Result 2025: ਪੰਜਾਬ ਬੋਰਡ 5ਵੀਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ 2025 ਕਿਵੇਂ ਚੈੱਕ ਕਰੀਏ?
PSEB ਪੰਜਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦਾ ਨਤੀਜਾ 2025 देखने के लिए, इन चरणों का पालन करें:
- पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएँ।
- होमपेज पर, 'Result' टैब ढूँढ़ें और उस पर क्लिक करें।
- "Punjab Board Class 5th Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक फ़ील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करेआपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपना नाम, रोल नंबर, माता-पिता के नाम, स्कूल का नाम, विषयवार अंक और कुल अंकों सहित सभी विवरणों को ध्यान से देखें।
- ਪੰਜਾਬ ਬੋਰਡ 5ਵੀਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ 2025 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation