This is an archived article last updated on Nov 2, 2023. The information may be outdated.

Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2023: राजस्थान में पशु परिचारक के 5935 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया स्थगित

Last Updated: Nov 2, 2023, 11:20 IST

RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने विज्ञापन संख्या 07/2023 के तहत एनिमल अटेंडेंट (पशु परिचर/पशु परिचारक)) के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना पीडीएफ जारी की थी।बता दें कि राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन स्थगित कर दिए गए हैं जो 13 अक्टूबर 2023 से शुरू होने वाले थे।

राजस्थान पशु परिचालक भर्ती 2023 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी यहां देख सकते हैं
राजस्थान पशु परिचालक भर्ती 2023 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी यहां देख सकते हैं

Rajasthan RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी/आरएसएमएसएसबी) ने राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग में 5934 पशु परिचारक के पदों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। राजस्थान पशु परिचारक अधिसूचना 2023 पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट पर 6 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी उम्मीदवार जो इन पदों के लिए इच्छुक है और आवेदन करना चाहते हैं वे सभी से sso.rajasthan.gov.in साइट के माध्यम से राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन अभी बंद कर दिया गया है, विभाग जल्द ही नई आवेदन तिथियां जारी करेगा।आवेदन कैसे करें, राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 पीडीएफ, आयु-सीमा और अन्य जानकारी यहां देख सकते हैं।

Rajasthan Pashu Paricharak Bharti 2023: राजस्थान पशु परिचारक भर्ती हाइलाइट

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 का लक्ष्य एनिमल अटेंडेंट के लिए 5934 रिक्त पदों को भरना है। इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।

भर्ती संगठन का नाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

पोस्ट का नाम

पशु परिचारक 

विज्ञापन संख्या

राजस्थान पशु परिचारक भारती 2023

रिक्त पदों की संख्या

5934

वेतन/वेतनमान

लेवल-1 पे मैट्रिक्स

नौकरी करने का स्थान

राजस्थान

आवेदन करने की अंतिम तिथि

 

आवेदन करने का तरीका

ऑनलाइन

वर्ग

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023

आधिकारिक वेबसाइट

rsmssb. rajasthan. gov.in

Rajasthan Animal Attendant Notification 2023 PDF

डाउनलोड करें

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023: महत्वपूर्ण तिथियां

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 अधिसूचना के साथ ही ऑनलाइन आवेदन तिथियां की भी धोषणा कर दी है। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में राजस्थान पशु परिचालक भर्ती 2023 की समस्त महत्वपूर्ण तिथियां चेक कर सकते हैं।

RSMSSB एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023

आयोजन

तारीख 

राजस्थान पशु परिचारक अधिसूचना 2023

6 अक्टूबर 2023

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि

 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

 

आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि

 

राजस्थान पशु परिचारक ऑनलाइन परीक्षा तिथि 2023

 

Rajasthan Pashu Paricharak Bharti 2023: रिक्त पदों की संख्या 

RSSB ने राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग में 5934 पशु परिचारक (पशु परिचारक) रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें से 5281 गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 653 अनुसूचित क्षेत्र के लिए उपलब्ध हैं।

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023

वर्ग

रिक्त पदों की संख्या

गैर अनुसूचित क्षेत्र

5281

अनुसूचित क्षेत्र

653

कुल

5934

RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2023: शैक्षिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10 वीं की पास होना चाहिए । 

Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2023: आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Rajasthan Pashu Paricharak Bharti 2023: चयन प्रक्रिया

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

स्टेज-1: लिखित परीक्षा

चरण-2: दस्तावेज़ सत्यापन

स्टेज-3: मेडिकल टेस्ट

Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें:

चरण-1: राजस्थान पशु परिचारक अधिसूचना 2023 से पात्रता चेक करें।

चरण-2: फिर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें या वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

चरण-3: आवेदन पत्र में सभी जानकारी का भरें।

चरण-4: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

चरण-5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

चरण-6: अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट लें।

RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2023: सैलरी

पशु परिचारक के लिए सैलरी 18,000 रुपये से 56,900 रुपये के बीच निर्धारित की है, जो 7वें वेतन आयोग द्वारा तय की गई है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 2, 2023, 11:20 IST

FAQs

  • राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
    +
    इस वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
    +
    राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2023 है।

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News