Rajasthan BSTC Pre Deled Dress Code: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की गाइडलाइन जारी, जूते और जूलरी बैन जानें सभी नियम
Rajasthan BSTC Pre Deled Dress Code: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आयोग ने प्रवेश पत्र के साथ - साथ परीक्षा की गाइडलाइन भी जारी कर दी हैं। ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा में जूते और जूलरी पहनकर नहीं जाने दिया जाएगा।
Rajasthan BSTC Pre Deled Dress Code: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। ये गाइडलाइन एडमिट कार्ड जारी होने के साथ - साथ जारी की गई है। 20 मई को आयोजित होने जा रही परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा। जिसमें उम्मीदवारों को जूते और जूलरी पहनकर जाने की सख्त मनाही है। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले तक ही मुख्य द्वार से एंट्री दी जाएगी।
शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए लगभग 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यह प्रवेश परीक्षा प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए जरूरी दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए होती है। थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल वन टीचर के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य होता है।
Rajasthan BSTC GK Questions 2026
Rajasthan BSTC Pre Deled Dress Code: उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की महत्वपूर्ण 15 गाइडलाइन -
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 के लिए गाइडलाइन निम्नलिखित हैं:
| राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 गाइडलाइन | |
| 1. परीक्षा केंद्र (मुख्य द्वार) में परीक्षा समय से 30 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति है| 2.उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से कम से कम एक दिन पहले परीक्षा केंद्र और वहां पहुंचने का पता लगा ले, ताकि वे परीक्षा के लिए निर्धारित समय पर केंद्र पर पहुंच सकें। | |
| 3. उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्थितियों में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी:(i) गेट बंद होने के पश्चात केंद्र पर रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवार।(ii) उम्मीदवार जो प्रवेश पत्र (admit card) साथ नहीं लाए हैं। (iii) जिनके पास मूल आईडी (Original ID) साथ नहीं हैं। | |
| 4. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए समय से पहले आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाए ताकि चेकिंग सही समय पर पूरी हो सके। समय लगने के कारण तलाशी में देरी हो सकती है, इसके लिए उम्मीदवार स्वयं उत्तरदायी होंगे। | |
| 5. परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर निम्न सामग्री लानी है :- (i) प्रवेश पत्र (ii) नीले/काले रंग बॉलपेन (iii) एक लेटेस्ट रंगीन पासपोर्ट फोटो (iv) वैध मूल फोटो पहचान पत्र (मतदाता पहचान कार्ड, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड)(v) ) Transparent पानी की बोतल। फोटो पहचान पत्र के आधार पर पहचान सुनिश्चित हो जाने के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। | |
| 6. परीक्षा केंद्र परिसर में किसी प्रकार का मोबाईल फोन, ब्ल्यूटूथ, किसी भी प्रकार की घड़ी, केलकुलेटर, लॉग टेबल, संचार के कोई भी उपकरण, किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, व्हाईटनर, स्लाईड रूल, ज्योमेट्री बॉक्स, कोई भी पाठ्य सामग्री, नोट्स इत्यादि लाने की अनुमति नहीं है। केन्द्र पर इन्हें सुरक्षित रखवाने का दायित्व केन्द्राधीक्षक का नहीं होगा। केन्द्र पर उपर्युक्त सामग्री को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं होने से परीक्षार्थी उपर्युक्त सामग्री को परीक्षा केन्द्र पर नहीं लाए। | |
| 7. फुटवियर में केवल सैंडल, स्लिपर, चप्पल, साधारण फुटवियर, कम एड़ी वाली चप्पल पहनकर परीक्षा में बैठने की अनुमति है। जूते पहनने की अनुमति नहीं है। | |
| 8. धातु की वस्तुएं और आभूषण, घड़ियां, ब्रेसलेट, टोपी, हैंडबैग, पर्स/वॉलेट, बेल्ट आदि पहनने की अनुमति नहीं है। | |
| 9. परीक्षा के सम्बन्ध में विभिन्न सोशल मीडिया पर किए जा रहे भ्रामक प्रचार-प्रसार पर विश्वास ना करें। 10. उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा में किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि पायी जाती है तो उन पर राज्य सरकार के द्वारा राज. सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती के अनुचित साधनों की रोकथाम के) अधिनियम, 2022 (संख्यांक 6) के नियमों के अनुसार दंडात्मक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। | |
| 11. दिव्यांग/ नेत्रहीन परीक्षार्थी को परीक्षा से कम से कम दो दिन पूर्व सम्बंधित केंद्र पर पंहुच कर केन्द्राधीक्षक को लिखित सूचना देना अनिवार्य है। | |
| 12. परीक्षा समाप्ति के उपरान्त ही परीक्षार्थी प्रयुक्त प्रश्न पत्र बुकलेट एवं ओएमआर की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकेंगे। | |
| 13. परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक नोट :- I. डी. एल. एड. सामान्य पाठ्यक्रम के अभ्यर्थी हिंदी भाषा के ही प्रश्न पत्र हल करेंगे। II. डी. एल. एड. संस्कृत पाठ्यक्रम के अभ्यर्थी संस्कृत भाषा के ही प्रश्न पत्र हल करेंगे। III. डी. एल. एड. दोनों पाठयक्रमों (सामान्य व संस्कृत) के अभ्यर्थी संस्कृत भाषा के ही प्रश्न पत्र हल करेंगे। IV. भाग द में आवेदक द्वारा आवेदन पत्र में चुने गए पाठ्यक्रम अनुसार ही भाषा (हिंदी/संस्कृत) के प्रश्नों का उत्तर दें। | |
| 14. ओएमआर में रोल नंबर, प्रश्न पत्र पुस्तिका क्रमांक, प्रश्न पत्र सीरीज आवश्यक रूप से भरे अन्यथा आपका परीक्षा परिणाम घोषित करना संभव नहीं हो पाएगा। | |
| 15. उम्मीदवार परीक्षा समाप्त होने के बाद ही परिसर को छोड़ सकेंगे। | |
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.