REET Level 2 Syllabus 2026: लेटेस्ट REET लेवल 2 सभी विषयों के अनुसार सिलेबस, PDF डाउनलोड करें

Last Updated: Jan 12, 2026, 19:11 IST

REET Level 2 Syllabus 2026: जो भी उम्मीदवार REET लेवल 2 परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले हैं, वे अपना परीक्षा से जुड़ा पाठ्यक्रम आगे लेख से डाउनलोड कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER) की ओर से आगामी सिलेबस ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आगे लेख में अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक अध्ययन सहित पाठ्यक्रम और विषयों के अनुसार टॉपिक देख सकते हैं।

REET Level 2 Syllabus PDF in Hindi
REET Level 2 Syllabus PDF in Hindi

REET Level 2 Syllabus 2025: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर REET मेन्स लेवल 2 का सिलेबस 2025 जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा पैटर्न, विषयवार टॉपिक्स और अंकों की योजना के साथ परीक्षा की तैयारी आगामी सिलेबस से कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए अपडेट किए गए सिलेबस का सही रणनीति के साथ अध्ययन करना चाहिए। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए आगे लेख पढ़ें। 

REET Level 2 Syllabus 2025: REET मेन्स लेवल 2 परीक्षा सिलेबस 

REET मेन्स परीक्षा में वह उम्मीदवार शामिल होते हैं, जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा पास की होती है। इसके बाद उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए की मुख्य परीक्षा के लिए शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने के लिए मेन्स परीक्षा लेवल 2 के पाठ्यक्रम को विस्तार से पढ़ना चाहिए और सही रणनीति के साथ अंकों का आकलन र तैयारी को बेहतर बनाना चाहिए। 

परीक्षा संचालन निकाय 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER)

परीक्षा का नाम 

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक 

पद का नाम 

REET मेन्स लेवल 2 परीक्षा

परीक्षा का तरीका 

ऑफलाइन 

आवेदन का तरीका 

ऑफलाइन

REET लेवल 2 तीसरी कक्षा का पाठ्यक्रम

REET लेवल 2 राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए मूल्यांकन के उद्देश्य के लिए विषयों की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) की ओर से जारी किए गए पाठ्यक्रम में राजस्थान का भूगोल, सामान्य ज्ञान, इतिहास और संस्कृति, शैक्षिक मनोविज्ञान और नीतियां जैसे प्रमुख खंड और हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और गणित जैसे विषय शामिल हैं। 

उम्मीदवार पाठ्यक्रम को बेहतर ढंग से समझने के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं:

REET लेवल 2 पाठ्यक्रम 2025

विषय 

पाठ्यक्रम

हिंदी 

  • हिंदी वर्णमाला 

  • शब्द विचार (संज्ञा, सर्वनाम, विश्लेषण, क्रिया एवं अव्यय)

  • अनुवादित शब्द (लिंग, वचन, काल, कारक, पद तथा शब्दों का रूप परिवर्तन)

  • शब्दों के प्रकार (उत्पत्ति के आधार पर, निर्माण के आधार पर, अर्थ के आधार पर (पर्यायवाची, विलोमार्थी, समानार्थक, एकार्थक, वाक्यांश के लिए शब्द, समूहवाची शब्द आदि)

  • वाक्य रचना, वचन, उपसर्ग और प्रत्यय के प्रकार एवं उदाहरण

  • शुद्ध शब्द और वाक्य शुद्धि के प्रकार उदाहरण

  • वाक्य विचार (वाक्य के अंग, प्रकार, रूपांतरण आदि)

  • विलोम शब्द (प्रकार एवं प्रयोग)

  • मुहावरे और लोकोक्तियां

  • शब्द शक्ति

  • उपयुक्त गद्यांश पर आधारित प्रश्न एवं संबंधित व्याकरण

  • अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न एवं संबंधित व्याकरण

  • भोजपाठी (संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय आदि से निर्मित शब्द)

अंग्रेजी

  • Parts of Speech

  • Tenses 

  • Voice

  • Narration

  • Transformation

  • Conditional Sentences

  • Idioms and Proverbs

  • Phrasal Verbs

  • One word substitution

  • Clauses Analysis 

  • Subject Verb Agreement

  • Synonyms and Antonyms

  • An acquaintance with literary terms

  • Modal Auxiliaries

  • Prepositions

  • Unseen passage (Prose)

  • Unseen passage (Poetry)

  • Basic Knowledge of english sounds and their Phonetic Symbols

सामाजिक अध्ययन

  • प्राचीन भारतीय सभ्यता और संस्कृति: सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक संस्कृति, जैन धर्म और बौद्ध धर्म, मौर्य और गुप्त काल।

  • मौर्य अर्थव्यवस्था: मौर्य अर्थव्यवस्थाकी राजनीतिक एवं प्रशासनिक प्रणालियां। कौटिल्य द्वारा अर्थशास्त्र एवं शिलालेख।

  • दिल्ली सल्तनत और मुगल अर्थव्यवस्था: दिल्ली सल्तनत का विस्तार, मुगल अर्थव्यवस्था और रियासतों के साथ इसका संबंध तथा सल्तनत और मुगल काल की प्रशासनिक प्रणालियां। पृथ्वीराज चौहान।

  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

भूगोल

  • भूगोल: हलचलें, ज्वालामुखी और भूकंप।

  • विश्व मानचित्र: महाद्वीप, संरचना, महासागर और मानचित्र पढ़ना।

  • औद्योगिक क्रांति: पुनर्जागरण, सुधार और जल – भाप विभाजन।

  • विश्व के प्रमुख वन संसाधन: वन क्षेत्र एवं वन आधारित मानव जीवन

  • राजस्थान के कृषि आधारित उद्योग।

  • विश्व: कृषि के प्रकार एवं प्रमुख औद्योगिक देश।

  • भारतीय संविधान: संवैधानिक विकास की प्रक्रिया और विशेषताएं, प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत और मौलिक कर्तव्य।

  • सरकार का गठन और कार्य: विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका।

  • स्थानीय शासन: ग्रामीण और शहरी, 73वां और 74वां संविधान संशोधन।

  • भारतीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया और महिला प्रतिनिधित्व।

  • भारत की संघीय संरचना: केंद्र राज्य संबंध।

  • भारतीय आर्थिक प्रणाली: आर्थिक प्रणाली के क्षेत्र, उदारीकरण के बाद के युग में भारतीय आर्थिक प्रणाली, निजीकरण, व्यक्तिगत करण, वैश्वीकरण, विश्व व्यापार संगठन, योजना और खाद्य सुरक्षा।

  • जलवायु और मौसम:  जलवायु की आधुनिक अवधारणाएं, वर्षा की विभिन्न परिस्थितियां, स्वयं सहायता समूह।

  • उपभोक्ता अधिकार: उपभोक्ता और उनके अधिकार

  • भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास: राष्ट्रीय विकास, राष्ट्रीय आय, मानव विकास

  • राजस्थान में कृषि एवं सिंचाई: कृषि फसल बोर्ड, सार्वजनिक वितरण प्रणाली

गणित 

  • संख्याएं और भिन्न: संख्याओं के प्रकार (प्राकृतिक, पूर्ण, पूर्णांक, परिमेय, वास्तविक) और संख्या संक्रियाओं के नियम।

  • गुणनखंड और गुणज, HCF और LCM

  • बीजगणित-बीजीय व्यंजक, सर्वसमिकाएं, बीजीय व्यंजकों का सरलीकरण, BODMAS नियम, रैखिक समीकरण और गुणनखंड

  • ज्यामिति – समतल, ठोस ज्यामिति, रेखाएं और कोण

  • क्षेत्रमिति – विभिन्न 2D और 3D आकृतियों का क्षेत्रफल और आयतन, क्षेत्रमिति के व्यावहारिक अनुप्रयोग

  • डेटा प्रबंधन – डेटा का सरलीकरण, चित्रलेख, बार ग्राफ (सरल और समूहीकृत) पाई चार्ट, केंद्रीय प्रवृतियां – माध्य, माध्यिका, बहुलक

  • प्रायिकता – मूल अवधारणा और वास्तविक जीवन अनुप्रयोग

  • अनुपात और समानुपात, लाभ और हानि, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, समय और कार्य, समय और दूरी, गति

  • ग्राफ और चार्ट

  • समरूपता और पैटर्न – (समरूपता, अधिकांश सममित आकृतियों, परावर्तन, घूर्णन और समरूपता की अनेक रेखाओं की समझ

  • सममित पैटर्न (प्राकृतिक, कलात्मक, ज्यामितीय जैसे रेखाएं, कोण, वृत, बहुभुज आदि) का अनुप्रयोग और दायरा

  • ठोस आकृतियों का रूपांतरण (घन, घनाभ, शंकु, बेलन, गोला जैसी 3D आकृतियों को मोड़ना और खोलना तथा विभिन्न दृश्यों का दृश्यावलोकन

  • सांख्यिकी – आंकड़ों का प्रतिनिधित्व और व्याख्या (सारणीयन, बार ग्राफ, पाई चार्ट, आदि) माध्य, माध्यिका और बहुलक का उपयोग 

विज्ञान 

  • पदार्थ और उसकी अवस्थाएं, अणु की अवधारणा, भौतिक राशियां, पदार्थ की संरचना

  • पदार्थों के गुण, वर्गीकरण और पृथक्करण

  • वैज्ञानिक प्रक्रियाएं और वर्गीकरण, अवलोकन और अनुमान

  • बल, गति और ऊर्जा: न्यूटन के नियम

  • ध्वनि और प्रकाश, परावर्तन, अपवर्तन, लेंस, दर्पण

  • चुंबकत्व और इसके उपयोग

  • विद्युत – धारा, प्रतिरोध, परिपथ

  • पर्यावरण विज्ञान (प्रदूषण, संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र, पुनर्चक्रण

  • स्वास्थ्य और रोग - भोजन में प्रमुख पोषक तत्व और उनकी कमी से होने वाले रोग

  • बल और गति – नियम और प्रकार

  • ऊर्जा की अवधारणा और इसका परिवर्तन

  • वैज्ञानिक सिद्धांत और आविष्कार

  • पर्यावरण में मानव की भूमिका और प्राकृतिक संसाधनों का महत्व

  • वैज्ञानिक और विज्ञान में उनका योगदान

  • परमाणु संरचना

  • पोषक तत्वों की कमी से होने वाले सामान्य रोग और रोकथाम के उपाय

  • कार्य और ऊर्जा, गति के नियम

  • महत्वपूर्ण विज्ञान नियम और उनके निहितार्थ

  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तार्किक तर्क

  • खोज, आविष्कार, वैज्ञानिक पद्धति और प्रयोग

  • प्रकाश – परावर्तन, अपवर्तन, प्रकाश के नियम

  • पर्यावरण विज्ञान – वायुमंडल, वायु, जल चक्र, ओजोन परत, प्रकाश प्रदूषण, मानव दृष्टि दोष

  • आवाज

  • सौरमंडल – (सूर्य, तारे, सौर परिवार- ग्रह, उपग्रह, उल्कापिंड, नक्षत्र, आकाशगंगा)

  • भोजन- प्रमुख पोषक तत्व, कमी से होने वाले रोग

  • बल और गति, गति के नियम

  • मौलिक अधिकार और कर्तव्य, कानून का शासन, मौलिक कर्तव्य और प्रतिरोध आंदोलनों का प्रभाव

  • तार्किक तर्क, कलन के नियम, स्थिरता और पर्यावरण विज्ञान अवधारणाएं

  • प्रदूषण और संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण - स्थायित्व

REET मेन्स लेवल 2 सिलेबस PDF डाउनलोड

REET मेन्स लेवल 2 परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवार लेटेस्ट और डिटेल सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। इससे उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तैयारी को व्यवस्थित रूप से कर सकते हैं। इसी के साथ अपनी कमजोरियों का भी आकलन कर सकते हैं।

REET मेन्स लेवल 2 भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम 2025

पीडीएफ

REET मेन्स लेवल 2 परीक्षा पैटर्न 2025

REET मेन्स लेवल 2 परीक्षा कुल 300 अंकों की है, जिसमें सभी विषयों के ज्ञान के साथ - साथ क्षेत्रीय जागरूकता पर केंद्रित होती है। अपनी तैयारी को प्रभावी ढंग से करने के लिए उम्मीदवार आसानी से समझने के लिए नीचे टेबल में अंकों को देख सकते हैं:

REET मेन्स लेवल 2 परीक्षा पैटर्न 2025

 

विषय 

प्रश्न

मार्क्स

अवधि

राजस्थान का भूगोल, इतिहास और संस्कृति

40 

80 

150 मिनट

राजस्थान का सामान्य ज्ञान

25

50

शैक्षिक मनोविज्ञान और नीतियां

26

50

हिंदी, इंग्लिश, सिंधी, संस्कृत, पंजाबी, सामाजिक अध्ययन, गणित और विज्ञान

60

120

कुल 

150

300

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 7, 2025, 13:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News