Rajasthan Patwari Result 2025: जल्द जारी होगा राजस्थान पटवारी परिणाम, यहां देखें
Rajasthan Patwari Result 2025: राजस्थान पटवारी परीक्षा 17 अगस्त, 2025 को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उनका परिणाम दिसंबर में जारी किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख में दिए गए लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं।
Rajasthan Patwari Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से राजस्थान पटवारी के कुल 3705 रिक्त पदों को भरा जाना है। जिसके तहत भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त, 2025 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। भर्ती परीक्षा में जो उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, वे अब परीक्षा परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह परिणाम पीडीएफ के रूप में दिसंबर, 2025 को जारी किया जा सकता है। राजस्थान पटवारी परिणाम जारी होने के साथ - साथ मेरिट लिस्ट और कट ऑफ भी जारी की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख देखें।
Rajasthan Patwari Result 2025: राजस्थान पटवारी परिणाम
राजस्थान पटवारी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त, 2025 को दो पालियों में किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 676011 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की संख्या 600858 रही और औसत उपस्थिती 88.88% दर्ज की गई। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह परिणाम पीडीएप प्रारूप में जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम 15 दिसंबर को जारी होने की जानकारी ट्विट कर दी गई है, जिसे उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं:
Rajasthan Patwari Result 2025: महत्वपूर्ण विवरण
राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण जानने के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिया गया विवरण देख सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | पटवारी |
| रिक्त पदों की संख्या | 3705 |
| परीक्षा परिणाम जारी होने का तरीका | ऑनलाइन |
| परिणाम जारी होने की तिथि | जल्द होगा जारी |
| परीक्षा तिथि | 17 अगस्त, 2025 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Patwari Result 2025: पीडीएफ लिंक
राजस्थान पटवारी पीरक्षा 2025 का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार अपनी योग्यता की स्थिति जानने के लिए परिणाम पीडीएफ में रोल नंबर ढूंढ सकते हैं। रिजल्ट जारी हो जाने के बाद पीडीएफ उम्मीदवारों को यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.