RBSE Rajasthan 10th Result 2026 Roll Number: राजस्थान 10वीं परिणाम घोषित rajeduboard.rajasthan.gov.in, रोल नंबर से करें चेक

Last Updated: Mar 24, 2026, 20:33 IST

राजस्थान 10 बोर्ड रिजल्ट 2026: आरबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से किया गया जारी। छात्र अब अपने रोल नंबर दर्ज करके आसानी से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE Rajasthan 10th Result 2026 Roll Number
RBSE Rajasthan 10th Result 2026 Roll Number

RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट यहां चेक करें

राजस्थान 10 बोर्ड रिजल्ट 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आरबीएसई 24 मार्च 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी। RBSE 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल राजस्थान का परिणाम पहले घोषित कर दिया गया है। बोर्ड सेक्रेटरी गजेन्द्र सिंह राठौड़ और राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर द्वारा आज कक्षा 10वीं के परिणामों की घोषणा की गई। छात्रों के लिए सबसे लेटेस्ट अपडेट यह है कि परिणामों की घोषणा 24 मार्च, दोपहर 1 बजे की गई। छात्र अपने रोल नंबर से अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। लाखों छात्रों को परिणामों का इंतजार था, जो कि आज खत्म हो गया है। इस साल लगभग 9 लाख से अधिक छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए थे। नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 

पिछले साल दसवीं का कुल पास प्रतिशत 93.60 दर्ज हुआ था। बोर्ड द्वारा इस साल 6195 केंद्रों पर विषयवार 175 विषयों की परीक्षा कराई गई। इस बार 30, 915 परीक्षकों ने कॉपियों की जांच पूरी की। पिछले साल का पास प्रतिशत 92.7 रहा था। सत्र 2025-25 में 17995 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। जिनमें से 8364 छात्राएं और 9631 छात्र शामिल थे। इस साल प्रदेश के 6 हजार 170 सेंटर पर परीक्षा आयोजित की गई थी।

बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,68,078 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और प्रवेश परीक्षा के लिए 7,811 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

पिछले कई वर्षों से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट मई के महीने में जारी करता आया है। जबकि इस साल रिजल्ट को मार्च में ही जारी किया जा रहा है। बोर्ड ने ये साल में अब से दो बार परीक्षा आयोजित करेगा और द्वितीय परीक्षा में मई/जून में आयोजित होगा इसलिए फेज 1 का रिजल्ट मार्च में जारी हो रहा है।

चेक करें: राजस्थान 10वीं रिजल्ट 2026 

राजस्थान 10 बोर्ड रिजल्ट 2026 : हाइलाइट्स 

आरबीएसबई की ओर से 10वीं बोर्ड का परिणाम 24 मार्च 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी। शिक्षा मंत्री ने आज आरबीएसई कक्षा 10 का परिणाम घोषित करते हुए, 2026-27 शैक्षणिक सत्र से कक्षा 10 के लिए संशोधित परीक्षा प्रणाली की घोषणा की है। नई नीति के तहत, छात्रों को बोर्ड परीक्षा के दो अवसर मिलेंगे, जिसमें पहली परीक्षा (मार्च 2027 से निर्धारित) सभी के लिए अनिवार्य होगी। उत्तीर्ण होने वाले छात्र मई-जून के आसपास होने वाली दूसरी परीक्षा में अपने अंकों को सुधारने के लिए अधिकतम तीन विषयों में पुनः परीक्षा दे सकते हैं। हालांकि, यदि कोई छात्र तीन से अधिक विषयों में पास नहीं हो पाता है, तो वह उसी सत्र में दूसरी परीक्षा देने के लिए पात्र नहीं होगा और उसे अगले शैक्षणिक वर्ष में परीक्षा देनी होगी।

रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)  

परीक्षा का नाम 

10वीं 

परीक्षा आयोजित होने की तिथि

12 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

24 मार्च 2026 (घोषित)

ऑफिशियल वेबसाइट 

rajeduboard.rajasthan.gov.in 

ये भी देखें: Rajasthan Class 8th Result 2026 LIVE

RBSE 10th Result 2026: रिजल्ट कहां देख सकते हैं?

राजस्थान बोर्ड (RBSE) 10वीं का रिजल्ट जारी छात्र अब अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद वे आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर PDF मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in

  • rajresults.nic.in

  • Jagran Josh

Rajasthan Board 10th Result 2026: कितने छात्र परीक्षा में हुए शामिल?

इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में करीब 10,68,078 छात्र शामिल हुए। वहीं 12वीं में 9,09,087, प्रवेशिका में 7,811 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 4,122 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। कॉपियों की जांच के लिए करीब 30,915 शिक्षकों को लगाया गया, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया बड़े स्तर पर पूरी की गई।

Rajasthan Board 10th Result 2025 Roll Number: कैसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप फॉलो कर सकते हैं।

चरण 1:  RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।

चरण 2:  अब ‘Rajasthan Board 10th Result 2026’ पर क्लिक करें।

चरण 3:  नया पेज ओपन होगा।

चरण 4:  आरबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

चरण 5:  अपना रोल नंबर दर्ज करें और रिजल्ट चेक करें।

चरण 6:  भविष्य के संदर्भ में एक कॉपी अपने पास जरूर रख लें।

 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Mar 24, 2026, 13:06 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News