राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: RBSE 10th का परिणाम यहां चेक करें

Vijay Pratap Singh
Mar 24, 2026, 13:23 IST

RBSE 10th Result 2026 OUT: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और DigiLocker ऐप के माध्यम से आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र जागरण जोश के रिजल्ट पोर्टल पर भी अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।  इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद वे अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, मूल मार्कशीट और पास प्रमाणपत्र बाद में संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त होंगे।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: RBSE 10th का परिणाम यहां चेक करें
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: RBSE 10th का परिणाम यहां चेक करें

RBSE 10th Result 2026 OUT: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और DigiLocker ऐप के माध्यम से आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक जागरण जोश पोर्टलपर उपलब्ध करा दिया गया है। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद वे अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, मूल मार्कशीट और पास प्रमाणपत्र बाद में संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त होंगे।

राजस्थान 10वीं RBSE रिजल्ट 2026 लाइव अपडेट

इस साल राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षाएं फरवरी–मार्च 2026 में आयोजित कीं। RBSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित हुईं। उम्मीदवारों को राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार विजिट करते रहना चाहिए। उम्मीदवारों को इस पेज पर भी राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

RBSE 10वीं परीक्षा 2026 का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा किया जा रहा है। नीचे परीक्षा से जुड़े मुख्य बिंदु और अन्य जानकारी दी गई है।

OverviewDetails
बोर्ड का नाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान
परीक्षा का नाम राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं
परीक्षा मोड ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in
सत्र 2025-26
रिजल्ट मोड ऑनलाइन

BSER 10वीं रिजल्ट 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट डिटेल्स

RBSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गईं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से जारी किया जाएगा। नीचे परीक्षा से संबंधित जानकारी देखें:

EventsRBSE Ajmer 10th Dates
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026
RBSE कक्षा 10 रिजल्ट 2026 तारीख 24 मार्च 2026

ajeduboard.rajasthan.gov.in पर राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 बोर्ड अधिकारियों द्वारा घोषित किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: rajeduboard.rajasthan.gov.in
Step 2: होमपेज पर RBSE कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें
Step 3: रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें
Step 4: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा
Step 5: मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें
Step 6: भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें

SMS के जरिए RBSE कक्षा 10 रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार SMS के माध्यम से भी अपना राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

Step 1: अपने मोबाइल में SMS ऐप खोलें
Step 2: टाइप करें: RESULT (space) RAJ10 (space) ROLL NUMBER
Step 3: इसे 56263 / 5676750 पर भेजें
Step 4: RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 के अंक आपके नंबर पर भेज दिए जाएंगे

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2026 में दिए गए विवरण

RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। मार्कशीट डाउनलोड करते समय उम्मीदवारों को नीचे दिए गए विवरण जरूर चेक करने चाहिए:

  • परीक्षा का नाम

  • रोल नंबर

  • विषय

  • माता-पिता का नाम

  • स्कूल का नाम

  • विषयवार अंक

  • ग्रेड

  • कुल अंक

  • प्राप्त प्रतिशत

  • पास/फेल स्थिति या ओवरऑल ग्रेड

RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद क्या करें?

RBSE कक्षा 10 रिजल्ट 2026 जल्द ही बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपने-अपने स्कूल जाकर अपनी मूल मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के लिए उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच (rechecking), पुनर्मूल्यांकन (revaluation) और कंपार्टमेंट परीक्षा भी आयोजित करेगा। इन सभी के लिए आवेदन बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2026 पुनर्मूल्यांकन / पुनः जांच

RBSE कक्षा 10 उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार अपनी कॉपी दोबारा जांच के लिए जमा कर सकते हैं। जो छात्र अपने किसी विषय की कॉपी पुनः जांच कराना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पुनः जांच के परिणाम जून 2026 तक जारी किए जाएंगे।

RBSE राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 सुधार (Improvement) परीक्षा

राजस्थान बोर्ड 10वीं सुधार / कंपार्टमेंट परीक्षाएं अगस्त–सितंबर 2026 में आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं छात्रों को अपने अंक सुधारने का दूसरा मौका देती हैं। जो छात्र पहली परीक्षा में फेल हुए हैं, वे भी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा का शेड्यूल जल्द ही बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Apr 11, 2025, 17:50 IST

Trending

Latest Education News