Bihar Board 12th Dummy Admit Card: बिहार बोर्ड 12वीं का डमी एडमिट कार्ड जारी, जाने कैसे करें डाउनलोड
हर बार की तरह इस बार भी नवंबर में BSEB ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) 2024-25 एग्जाम 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.com.in पर जाकर चेक करें।
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के वार्षिक एग्जाम 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.com.in पर जाकर चेक करें। डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद सभी छात्र अपनी इंफॉर्मेशन पर जरूर ध्यान दें।
डमी एडमिट कार्ड जरूरी क्यों है?
डमी एडमिट कार्ड फाइनल एडमिट कार्ड जारी होने से पहले छात्रों को उनकी दर्ज की गई जानकारियों की जांच करने का अवसर देता है। डमी एडमिट कार्ड से छात्रों और स्कूलों के टीचर्स प्रिंट हुई सभी जानकारियों की जांच करते हैं।
Bihar Board class 12th dummy admit card
Bihar Board Important Dates: बिहार बोर्ड से जुड़ी कुछ इंपोर्टेंट डेट्स
| डिटेल्स | अनुमानित डेट्स |
| डमी एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 17 नवंबर, 2025 |
| करेक्शन करने की लास्ट डेट | जल्द ही घोषित की जाएगी |
| फाइनल एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | जनवरी 2026 |
| 12th एग्जाम | फरवरी 2026 |
Bihar Board Inter Dummy Admit Card 2026 Download: डमी एडमिट कार्ड क्या होता है?
कक्षा 12वीं का डमी एडमिट कार्ड एक टेम्पररी कार्ड होता है, जो सभी छात्रों के लिए डाउनलोड करना जरूरी है। इस डमी कार्ड में छात्र या छात्रा का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, विषय, रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी जानकारी दी गई होती है। अगर एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो छात्र स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करें।
डमी एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
बिहार बोर्ड 12वीं का डमी एडमिट कार्ड छात्र खुद या अपने स्कूल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स।
- डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर "Intermediate Annual Examination 2026 Dummy Admit Card" के लिंक पर क्लिक करें।
- डाउनलोड लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपको कुछ आवश्यक डिटेल्स फिल करनी होंगी।
- School/College User ID & Password
- Student's Details (Optional for direct link)
- डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
आवश्यक क्रेडेंशियल या स्टूडेंट डिटेल्स फिल करने के बाद 'Download' पर क्लिक करें।
- आपका डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- इसे डाउनलोड करके दी हुई सभी जानकारी को अच्छे से चेक कर लें।
डमी एडमिट कार्ड में किन चीजों की जांच करें?
सभी छात्र डाउनलोड किए गए डमी एडमिट कार्ड की अच्छे से जांच करें। साथ ही, जानिए की आप किन चीजों में डिटेल्स को बदलवा सकते हैं।
- छात्र का नाम
- माता-पिता का नाम
- जन्म तिथि
- लिंग
- रोल कोड और रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- सब्जेक्ट
- फोटो और हस्ताक्षर
- एग्जाम का मीडियम
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.
