RBSE 12th Result 2026: स्टूडेंट्स का इंतजार हुआ खत्म, 31 मार्च को सुबह 10 बजे होगा 12वीं का रिजल्ट जारी

Last Updated: Mar 30, 2026, 15:35 IST

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा 12वीं का सभी स्ट्रीम जैसे आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट कल यानी 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक।

Rajasthan 12th Result 2026
Rajasthan 12th Result 2026

Rajasthan 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कल यानी 31 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं के एगजाम रिजल्ट घोषित करने के लिए पूरी तैयारी मे है। राजस्थान बोर्ड 12वीं के एग्जाम इस साल 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित किए गए थे, जिसमें 9 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। इन एग्जाम में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के सभी छात्र शामिल है। 

लोकल सूत्रों के अनुसार, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कल यानी 31 मार्च को सुबह 10:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 12वीं के रिजल्ट का ऐलान करेंगे। इस साल आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी होगा।

RBSE 12वीं रिजल्ट 2026: मुख्य जानकारी 

इस साल राजस्थान बोर्ड के एग्जाम में शामिल हुए छात्रों का इंतेजार कल खत्म हो सकता है। सभी पेरेंट्स और टीचर्स 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।  

इवेंट 

डिटेल्स 

कुल छात्र

9,00,000+ (लगभग)

रिजल्ट की डेट 

31 मार्च 2026 

रिजल्ट का टाइम

सुबह 10:00 बजे 

मुख्य स्ट्रीम 

आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स

ऑफिशियल वेबसाइट

rajeduboard.rajasthan.gov.in

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा ट्वीट पर दी गई जानकारी

RBSE 12th Result 2026 Download: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स  

RBSE बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो जाएगा। साथ ही, भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने की समस्या से बचने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Main Examination Results 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी स्ट्रीम को चुनें। 
  4. फिर, रोल नंबर को सावधानीपूर्वक फिल करें।
  5. 'Submit' बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. रिजल्ट का भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 30, 2026, 13:38 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News