[Official PDF] REET Question Paper 2025: अभी डाउनलोड करें लेवल 1, 2 शिफ्ट-वाइज रीट क्वेश्चन पेपर
REET Question Paper 2025 OUT: रीट 2025 (Rajasthan Teachers Eligibility Test) में शामिल उम्मीदवार BSER की आधिकारिक वेबसाइट से आधिकारिक प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में हमने लेवल 1 और लेवल 2 के रीट क्वेश्चन पेपर PDF डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी प्रदान किया है।
REET Question Paper 2025 OUT: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) ने लेवल 1 और लेवल 2 के लिए आधिकारिक REET प्रश्न पत्र PDF अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी, साथ ही वे उम्मीदवार जो अगले वर्ष परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या यह जानना चाहते हैं कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे, वे नीचे दिए गए सीधे लिंक से प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा के बाद, उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने और संभावित स्कोर का अनुमान लगाने के लिए प्रश्न पत्र की आवश्यकता होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए BSER ने इसे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है।
रीट क्वेश्चन पेपर 2025 PDF डाउनलोड लिंक
REET 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र PDF जरूर डाउनलोड करके देखना चाहिए। इससे उन्हें प्रश्नों के प्रारूप, शैली, कठिनाई स्तर और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की बेहतर समझ मिलेगी। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से 27 और 28 फरवरी को आयोजित परीक्षा के सभी सेटों के लेवल 1 और लेवल 2 के शिफ्ट-1, 2, और 3 के प्रश्न पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
| आधिकारिक REET 2025 प्रश्न पत्र | पीडीएफ डाउनलोड लिंक |
| REET Level 1 Question Paper 2025 PDF (27 Feb2025) | |
| REET Level 2 Question Paper 2025 PDF (27 Feb 2025) | |
| REET Level 2 Question Paper 2025 PDF (28 Feb 2025) |
रीट क्वेश्चन पेपर 2025 कैसे डाउनलोड करें?
REET 2025 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- BSER की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘REET 2025 Question Paper’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लेवल (Level 1 या Level 2) के अनुसार प्रश्न पत्र चुनें।
- PDF डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।
REET 2025 प्रश्न पत्र क्यों महत्वपूर्ण है?
REET प्रश्न पत्र 2025 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के स्तर और आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके जरिए अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं और संभावित उत्तर कुंजी से मिलान कर सकते हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.