RPF SI PET PMT Exam Date 2025 OUT: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) पद के लिए PET (Physical Efficiency Test) और PMT (Physical Measurement Test) की परीक्षा तिथियां आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी हैं। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास कर ली है, वे अब अपनी शारीरिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, RRB सब-इंस्पेक्टर (एक्जीक्यूटिव) के पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) की अस्थायी तिथि घोषित कर दी है। चयनित उम्मीदवारों की PET/PMT/DV 22 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 के बीच जगजीवन राम आरपीएफ अकादमी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सुबह 4:00 बजे आयोजित होगी।
RPF SI Physical Test 2025 OUT
आरपीएफ एसआई परीक्षा के माध्यम से कुल 450 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पदों पर भर्ती की जाएगी। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है:
-
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
-
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT)
-
दस्तावेज़ सत्यापन
CBT का पहला चरण पूरा हो चुका है। PET और PMT केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए होंगे जिन्होंने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। PET केवल योग्यता के लिए है; इसके लिए कोई अंक नहीं दिए जाते।
भूतपूर्व सैनिकों को PET से छूट दी गई है, लेकिन उन्हें PMT में शामिल होना अनिवार्य है।
Railway RPF SI PET PMT Exam Date Notice PDF | यहां क्लिक करें |
RPF SI PET PMT Admit card 2025: कब आएगा कॉल लेटर?
आरपीएफ एसआई (सब-इंस्पेक्टर) PET/PMT एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा तिथि से लगभग 2 वीक पहले जारी किया जाएगा। PET/PMT और दस्तावेज़ सत्यापन की संभावित तिथि 22 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 के बीच है, इसलिए उम्मीद है कि एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे। उम्मीदवार अपना ई-काल लेटर आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा स्थल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
RPF SI PET PMT Call Letter 2025 डाउनलोड कैसे करें?
आरपीएफ एसआई PET/PMT एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया यहां देखें:
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जहां आपने आवेदन किया था।
- होमपेज पर "RPF SI PET/PMT Admit Card 2025" या "e-Call Letter" का लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के दिन अपने साथ लाएं।
RPF SI Physical Test 2025: पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट मापदंड
RPF Physical Measurement Test (PMT):-
श्रेणी | ऊँचाई (से.मी.) – पुरुष | ऊँचाई (से.मी.) – महिला | छाती (से.मी.) – बिना फुलाए | छाती (से.मी.) – फुलाने के बाद (केवल पुरुष) |
---|---|---|---|---|
सामान्य / ओबीसी | 165 | 157 | 80 | 85 |
एससी / एसटी | 160 | 152 | 76.2 | 81.2 |
गढ़वाली, गोरखा, मराठा, डोगरा, कुमाऊंनी एवं अन्य सरकारी अधिसूचित वर्ग | 163 | 155 | 80 | 85 |
आरपीएफ एसआई PET (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए)
कार्य | दूरी / समय |
---|---|
दौड़ | 1600 मीटर – 6 मिनट 30 सेकंड में पूर्ण करना अनिवार्य |
लंबी कूद | 12 फीट |
ऊँची कूद | 3 फीट 9 इंच |
आरपीएफ एसआई PET (केवल महिला उम्मीदवारों के लिए)
कार्य | दूरी / समय |
---|---|
दौड़ | 800 मीटर – 4 मिनट में पूर्ण करना अनिवार्य |
लंबी कूद | 9 फीट |
ऊँची कूद | 3 फीट |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation