RPSC SI Answer Key 2026: आरपीएससी एसआई उत्तर कुंजी rpsc.rajasthan.gov.in जारी, रिपॉन्स शीट PDF डाउनलोड करें
RPSC SI Answer key 2026: आरपीएससी ने एसआई एग्जाम की आंसर-की 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2026 तय की गई है।
RPSC SI Answer key 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरपीएससी सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा 2025 आंसर-की जारी कर दी है। आयोग की ओर से उत्तर कुंजी आज यानि 7 अप्रैल, 2026 को जारी की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट कर आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
यह आंसर की उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने और संभावित अंकों का अनुमान लगाने में मदद करती है। साथ ही, बोर्ड ने आपत्ति दर्ज करने का विकल्प भी उपलब्ध कराया है, जिससे उम्मीदवार गलत उत्तरों पर चुनौती दे सकते हैं।
RPSC SI Answer key 2026: आंसरी-की जारी
राजस्थान सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती 2026 के जरिए कुल 1015 पदों को भरा जाना है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने से पहले उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को अपने उत्तरों को लेकर ऑब्जेक्शन दर्ज कराना है, तो वे अंतिम तिथि से पहले दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के साथ - साथ कैंडिडेट को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
RPSC SI Answer key 2026: हाइलाइट्स
आरपीएससी एसआई लिखित परीक्षा 2026 का आयोजन 5 और 6 अप्रैल 2026 को किया गया था। आरपीएससी एसआई परिणाम जारी होने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर देखा जा सकता है। लिखित परीक्षा का परिणाम कटऑफ अंकों के साथ जारी किया जाएगा। उत्तर कुंजी से जुड़ी अन्य जरूरी डिटेल्स के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल को देख सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | राजस्थान सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर परीक्षा |
| संगठन | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| रिक्त पद | 1015 |
| नौकरी स्थान | राजस्थान |
| एग्जाम मोड | ऑनलाइन |
| परीक्षा तिथि | 5 और 6 अप्रैल 2026 |
| उत्तर कुंजी | 7 अप्रैल 2026 (जारी) |
| चयन प्रक्रिया |
|
| ऑफिशियल वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC SI आंसर की 2026 को चुनौती कैसे दें?
उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की जांच करने के साथ-साथ गलत उत्तरों के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने का भी मौका8 से 10 अप्रैल तक दिया गया है। यह प्रक्रिया परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। उम्मीदवार RPSC SI Answer Key 2026 Objection सुविधा का उपयोग करके उन प्रश्नों को चुनौती दे सकते हैं, जिनमें उन्हें त्रुटि लगती है। प्रत्येक आपत्ति के लिए ₹50 शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। ध्यान दें कि आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि सीमित होती है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते अपनी आपत्ति दर्ज कराने की सलाह दी जाती है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट या दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- “Answer Sheet” या रिस्पॉन्स शीट देखने वाले लिंक पर जाएँ।
- उस ग्रुप/परीक्षा का चयन करें जिसके लिए आपने आवेदन किया है।
- आवश्यक विवरण जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, नाम और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- आपत्ति विंडो में जाकर संबंधित प्रश्न का चयन करें और उचित स्पष्टीकरण दें।
- प्रति प्रश्न ₹50 शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- शुल्क जमा करने के बाद ही आपकी आपत्ति सफलतापूर्वक दर्ज मानी जाएगी।
RPSC SI Answer key 2026: उत्तर कुंजी पीडीएफ
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आरपीएससी एसआई उत्तर कुंजी पीडीएफ जारी कर दिया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, रिस्पांस शीट पीडीएफ लिंक हमने नीचे उपलब्ध करा दिया है।
| एग्जाम का नाम | पेपर | लिंक |
| सब इंस्पेक्टर/ प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (हिंदी) | पेपर I | |
| सब इंस्पेक्टर/ प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सामान्य ज्ञान और सामान्य ज्ञान) | पेपर II | |
| सब इंस्पेक्टर/ प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (हिंदी) | पेपर I | |
| सब इंस्पेक्टर/ प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान) | पेपर II |
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.