This is an archived article last updated on Jun 11, 2025. The information may be outdated.

RRB NTPC Admit Card 2025 OUT: आरआरबी एनटीपीसी CBT 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Hall Ticket Link

Last Updated: Jun 11, 2025, 13:42 IST

RRB NTPC Admit Card 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। नीचे आरआरबी एनटीपीसी हॉल टिकट 2025 डाउनलोड करने का सीधे लिंक भी दिया गया है, जिससे उम्मीदवार आसानी से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने एडमिट कार्ड को ध्यान से पढ़ें और उसमें दिए निर्देशों का पालन करें।

RRB NTPC Admit Card 2025 जारी
RRB NTPC Admit Card 2025 जारी

RRB NTPC Admit Card 2025 OUT:  रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC परीक्षा 2025 के CBT 1 के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन्होंने आवेदन किया है, वे अपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) 5 जून से 24 जून 2025 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र का पता और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लेकर आएं।

RRB NTPC CBT 1 Admit Card 2025 Download Link

RRB NTPC CBT 1 परीक्षाएं 5 जून 2025 से शुरू हो रही हैं और इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए अपने एडमिट कार्ड समय से पहले डाउनलोड कर लें। नीचे दिया गया RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक सीधे आधिकारिक लॉगिन पेज पर ले जाएगा, जहां अभ्यर्थी को अपना पंजीकरण नंबर (यूज़र आईडी) और जन्म तिथि (DD-MM-YYYY प्रारूप में) दर्ज कर प्रवेश पत्र प्राप्त करना होगा।

RRB NTPC Admit Card 2025 Link (Active)

यहां क्लिक करें

RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड रिलीज की तारीखें

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 5 से 24 जून 2025 के बीच 16 दिनों तक चलेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से जान सकते हैं कि उनका एडमिट कार्ड कब जारी होगा।

परीक्षा तिथि एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
5 जून 2025 1 जून 2025 (जारी)
6 जून 2025 2 जून 2025 (जारी)
7 जून 2025 3 जून 2025 (जारी)
9 जून 2025 4 जून 2025
10 जून 2025 5 जून 2025
11 जून 2025 6 जून 2025
12 जून 2025 7 जून 2025
13 जून 2025 8 जून 2025
14 जून 2025 9 जून 2025
15 जून 2025 10 जून 2025
16 जून 2025 11 जून 2025
17 जून 2025 12 जून 2025
18 जून 2025 13 जून 2025
19 जून 2025 14 जून 2025
20 जून 2025 15 जून 2025
21 जून 2025 16 जून 2025
22 जून 2025 17 जून 2025
23 जून 2025 18 जून 2025
24 जून 2025 19 जून 2025

How to Download RRB NTPC Admit Card 2025? ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले अपनी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध "Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि - DD-MM-YYYY) दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
  • परीक्षा में शामिल होने के लिए उसका एक प्रिंट आउट अवश्य ले लें।

Also, check: RRB NTPC Exam Centres

RRB NTPC Shift Timings 2025: परीक्षा का समय 

RRB NTPC 2025 परीक्षा हर दिन 3 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी और परीक्षा कुल 16 दिनों तक चलेगी। इस प्रकार कुल मिलाकर 48 शिफ्टों में परीक्षा आयोजित होगी। CBT 1 परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय, परीक्षा शुरू और समाप्त होने का समय नीचे तालिका में दिया गया है:

शिफ्ट शिफ्ट 1 शिफ्ट 2 शिफ्ट 3
रिपोर्टिंग समय सुबह 7:30 बजे सुबह 11:15 बजे दोपहर 3:00 बजे
परीक्षा शुरू सुबह 9:00 बजे दोपहर 12:45 बजे शाम 4:30 बजे
परीक्षा समाप्त सुबह 10:30 बजे दोपहर 2:15 बजे शाम 6:00 बजे

Railway RRB NTPC Admit Card 2025 OUT

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आधिकारिक रूप से RRB NTPC स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 के लिए CBT 1 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस CBT 1 परीक्षा का मुख्य उद्देश्य कुल 8,113 रिक्तियों को भरने के लिए CBT 2 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन करना है। परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी और विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन तीन पालियों में संपन्न होगी। उम्मीदवार अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

संगठन रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
रिक्तियां 8,113
RRB NTPC सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी हो गई
RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 1 जून 2025 से उपलब्ध
RRB NTPC परीक्षा तिथि 2025 5 जून से 24 जून 2025 (16 दिन)
एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आवश्यक विवरण रजिस्ट्रेशन नंबर (यूजर आईडी), पासवर्ड (जन्मतिथि DD-MM-YYYY फॉर्मेट में)
परीक्षा का प्रकार ऑनलाइन
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 58,40,861 (58.4 लाख)
परीक्षा केंद्र पूरे भारत में
परीक्षा की शिफ्ट संख्या प्रत्येक दिन 3 शिफ्ट
चयन प्रक्रिया CBT-1, CBT-2, स्किल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल टेस्ट
आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in

RRB NTPC Graduate Level CBT 1 Exam Pattern 2025: परीक्षा पैटर्न

पहला चरण (CBT 1):

  • यह सभी पदों के लिए कॉमन होगा, यानी सभी उम्मीदवारों को यह परीक्षा देनी होगी।
  • कुल समय: 90 मिनट
  • कुल प्रश्न: 100
    • जनरल अवेयरनेस: 40 प्रश्न
    • गणित (Maths): 30 प्रश्न
    • जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग: 30 प्रश्न
  • इसी परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

दूसरा चरण (CBT 2):

  • यह भी सभी पदों के लिए कॉमन होगा।
  • कुल समय: 90 मिनट
  • कुल प्रश्न: 120
    • जनरल अवेयरनेस: 50 प्रश्न
    • गणित (Maths): 35 प्रश्न
    • जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग: 35 प्रश्न
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 11, 2025, 13:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News