RRB NTPC Exam 2025 Date OUT: जारी हुआ एग्जाम का पूरा शेड्यूल, चेक करें एप्लीकेशन स्टेट्स

RRB NTPC Exam 2025 Date OUT: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 5 से 23 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना है, वे परीक्षा कार्यक्रम से चार दिन पहले अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले शहर की सूचना पर्ची जारी की जाएगी।

May 16, 2025, 18:43 IST
RRB NTPC Exam 2025 Date OUT
RRB NTPC Exam 2025 Date OUT

RRB NTPC Exam 2025 Date OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर RRB NTPC परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। बता दें कि RRB NTPC परीक्षा 5 जून, 2025 से 23 जून, 2025 के बीच देश भर में आयोजित की जाएगी। बता दें कि एडमिट कार्ड एग्जाम से 10 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवार इसे सीधा डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 11,558 NTPC पदों पर  ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। भर्ती अभियान के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करके आधिकारिक RRB वेबसाइटों से http://www.rrbcdg.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC Admit Card 2025:

ग्रेजुएशन स्तर के पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 5 से 23 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर के पदों के लिए लिखित तिथि आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक साथ घोषित की जाएगी। 

RRB NTPC Admit Card 2025:  शिफ्ट टाइमिंग

आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा के लिए देश भर से लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं, इसलिए विभिन्न राज्यों में अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी। एक परीक्षा का कुल समय 1.5 घंटे (90 मिनट) है। यह समय आरआरबी द्वारा पहले आयोजित की गई पिछली परीक्षाओं पर आधारित है और आपको सलाह दी जाती है कि आरआरबी द्वारा जारी किए जाने के बाद डिटेल शिफ्ट टाइमिंग की जांच करें।

              शिफ्ट

            परीक्षा समय

          रिपोर्टिंग समय

1

9:00 – 10:30 AM

7:30 AM

2

12:45 – 2:15 PM

11:15 AM

4:30 – 6:00 PM 

3:00 PM

RRB NTPC Admit Card 2025:  परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

                              मानदंड

                      विवरण

                      संचालन प्राधिकरण

                रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी)

                  कुल पदों की संख्या

                      11,558

                  परीक्षा तिथि

                5 से 23 जून 2025

                      चयन प्रक्रिया

  सीबीटी, कौशल परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन

              प्रवेश पत्र की स्थिति

                    परीक्षा से चार दिन पहले

RRB NTPC Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड? 

एक बार एडमिट कार्ड डाउनलोड होने के बाद छात्र नीचे बताए गए चरणों का पालन कर के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं- 

चरण 1: अपने क्षेत्र की आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर रेलवे NTPC एडमिट कार्ड 2025 के लिए लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: आवश्यक फ़ील्ड में अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

चरण 4: आगे बढ़ने के लिए “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

चरण 5: एक बार आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होने के बाद, इसे डाउनलोड करें और अपने डिवाइस में सेव करें।

चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए कई प्रिंट निकाल लें।

 

Mahima Sharan
Mahima Sharan

Sub Editor

Mahima Sharan, working as a sub-editor at Jagran Josh, has graduated with a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC). She has more than 3 years of experience working in electronic and digital media. She writes on education, current affairs, and general knowledge. She has previously worked with 'Haribhoomi' and 'Network 10' as a content writer. She can be reached at mahima.sharan@jagrannewmedia.com.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News