BSF Recruitment 2025: बीएसएफ ने हेड कांस्टेबल सहित कई पदों पर निकाली भर्ती, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया जानें
BSF Recruitment 2025: सीमा सुरक्षा बल की ओर से हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर और हेड कांस्टेबल रेडियो मैकेनिक पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके तहत कुल 1121 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2025 से करें ऑनलाइन आवेदन।
BSF Recruitment 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) की तरफ से हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर और हेड कांस्टेबल रेडियो मैकेनिक पद पर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1121 रिक्त पदों को भरा जाएगा। BSF आवेदन पत्र 24 अगस्त 2025 से शुरू होंगे, उम्मीदवार 23 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि 23 सितंबर 2025 तक न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख देख सकते हैं।
BSF Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
उम्मीदवार नीचे टेबल में बीएसएफ भर्ती 2025 के लिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
| प्राधिकरण का नाम | सीमा सुरक्षा बल (BSF) |
| पदों की संख्या | 1121 |
| आवेदन करने की तिथि | 24 अगस्त से 23 सितंबर 2025 |
| आयु सीमा | 18 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया |
|
| ऑफिशियल वेबसाइट | http://bsf.nic.in/ |
BSF Recruitment 2025: आयु सीमा
उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से बीएसएफ भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा सभी वर्गों के साथ दी गई है:
| वर्ग | आयु सीमा |
| न्यूनतम | 18 वर्ष |
| अधिकतम (जनरल) | 25 वर्ष |
| ओबीसी | 28 वर्ष |
| एससी/एसटी | 30 वर्ष |
BSF Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
हेड कांस्टेबल (RO) - उम्मीदवारों को 10वीं या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही रेडियो एवं टेलीविजन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग सहायक, डेटा प्रिपरेशन या संबंधित ट्रेड में 2 वर्षीय ITI डिग्री होनी चाहिए। वैकल्पिक रूप से, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12वीं या समकक्ष उत्तीर्ण उम्मीदवार भी पात्र हैं।
हेड कांस्टेबल (RM) - उम्मीदवारों को 10वीं या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। रेडियो एवं टेलीविजन, सामान्य इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग सहायक, या संबंधित ट्रेड में 2 वर्षीय आईटीआई डिग्री होनी चाहिए। वैकल्पिक रूप से, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12वीं या समकक्ष उत्तीर्ण उम्मीदवार भी पात्र हैं।
BSF Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
बीएसएफ भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों को पूरा करना होगा:
-
लिखित परीक्षा
-
पीईटी और पीएसटी टेस्ट
-
दस्तावेज सत्यापन
-
वर्णनात्मक परीक्षण
-
चिकित्सा परीक्षण
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.