This is an archived article last updated on Aug 13, 2025. The information may be outdated.

Indian Army NCC 123rd Course 2026 Online Form: भारतीय सेना में स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन हुए शुरू

Last Updated: Aug 13, 2025, 16:04 IST

Indian Army NCC 123rd Course 2026 Online Form: भारतीय सेना की ओर से NCC 123वीं स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए महिला एवं पुरुष उम्मीदवार 1 सितंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आगे लेख में जानें जरूरी डॉक्यूमेंट सहित अन्य डिटेल।

Indian Army NCC 123rd Course 2026 Online Form
Indian Army NCC 123rd Course 2026 Online Form

Indian Army NCC 123rd Course : भारतीय सेना की ओर से एनसीसी 123वीं स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत इसमें कुल 76 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं। जो कि भारतीय सेना के अपने नियमों के अनुसार तय किए गए हैं। 

हालांकि इसके लिए केवल अविवाहित महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भारतीय सेना में आवेदन 12 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 11 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। 

Indian Army NCC 123rd Course: महत्वपूर्ण विवरण

भारतीय सेना में आवेदन 12 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए विवरणों की जांच कर सकते हैं:

प्राधिकरण का नाम 

भारतीय सेना 

टाइप 

एनसीसी 123वीं स्पेशल एंट्री स्कीम

पदों की संख्या 

76

आयु सीमा 

19 से 25

स्टाइपेंड

56,100 रुपये प्रति महिना 

चयन प्रक्रिया 

शॉर्टलिस्टिंग

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://www.joinindianarmy.nic.in/

Indian Army NCC 123rd Course: रिक्त पदों की संख्या 

उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से रिक्त पदों की संख्या देख सकते हैं:

पोस्ट का नाम  

पदों की संख्या

NCC पुरुष 

63

NCC महिला

05

वार्ड्स वैटल 

08

कुल पदों की संख्या 

76

एनसीसी 123वीं स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

  •  NCC में ‘सी’ सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता, साथ ही कम से कम 2 वर्षीय एनसीसी प्रमाणपत्र। कॉलेज में लास्ट ईयर उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

  • युद्ध हताहतों के वार्ड : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता।

एनसीसी 123वीं स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी:

  • जन्म तिथि के प्रमाण के लिए (10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र)।

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री प्रमाण पत्र या लास्ट ईयर स्टूडेंट भी अप्लाई करने के लिए एलिजिबल हैं। 

  • इंजीनियरिंग डिग्री की सेमेस्टरवार या समेकित मार्कशीट अपलोड करें।

  • इंजीनियरिंग के लास्ट ईयर के उम्मीदवारों के लिए, संस्थान से पात्रता की पुष्टि करने वाला प्रमाण पत्र।

  • वैध पहचान प्रमाण के रूप में।

  • SC/ST/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए, वैध जाति प्रमाण पत्र अपलोड करें।

  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर

  • यदि लागू हो, तो भाग II आदेश, ESM प्रमाणपत्र या पात्रता के अन्य प्रमाण जैसे दस्तावेज अपलोड करें।

UP Police SI Vacancy 2025: यूपी पुलिस में आवेदन करने की महिला एवं पुरुषों के लिए शारीरिक दक्षता, आयु सीमा सहित डिटेल्स जानें

एनसीसी 123वीं स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार जो भारतीय सेना पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 11 सितंबर 2025 से पहले अपना आवेदन ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए अपना आवेदन ऐसे करें:

स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, एनसीसी 123वीं स्पेशल एंट्री स्कीम पर क्लिक कर फॉर्म भरें। 

स्टेप 3 मांगी गई डिटेल्स भरें। 

स्टेप 4 डॉक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें। 

स्टेप 5 भषिय के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 13, 2025, 16:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News