RRB RPF SI Admit Card 2024 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आगामी भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर RPF सब-इंस्पेक्टर (SI) एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने RRB RPF SI परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे अब रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RPF SI Admit Card 2024 Download Link
आरआरबी ने 12 दिसंबर को होने वाली सब-इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड रविवार 8 दिसंबर को जारी कर दिए हैं और 13 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड आज 9 दिसंबर को जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
| RPF SI Admit Card 2024 Link |
RRB RPF SI Admit Card 2024 डाउनलोड कैसे करें?
इस वर्ष लगभग 15.38 लाख अभ्यर्थियों सबइंस्पेक्टर परीक्षा में शामिल होने वाले है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए गए हैं, वे अपने आरपीएफ एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 450 सब-इंस्पेक्टर रिक्तियों को भरा जाएगा। आरपीएफ एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
RRB (Railway Recruitment Board) RPF (Railway Protection Force) SI (Sub-Inspector) के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। (जैसे https://indianrailways.gov.in)
- उस RRB ज़ोन की वेबसाइट चुनें, जहां आपने आवेदन किया है।
- वेबसाइट पर "Recruitment" या "RPF SI Admit Card 2024" का लिंक खोजें।
- उस लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (Date of Birth) दर्ज करें।
- Captcha कोड भरें और "Login" या "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- उसे ध्यान से चेक करें और सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही है।
- "Download" बटन पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड को PDF फॉर्मेट में सेव कर लें।
- डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें। परीक्षा के दिन इसे परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा।
RPF SI Exam 2024 Shift Timings: परीक्षा का समय
अभ्यर्थियों को परीक्षा पाली शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। आरपीएफ एसआई परीक्षा 2024 शिफ्ट समय के बारे में विवरण नीचे दी तालिका में देखें।
| शिफ्ट | रिपोर्टिंग समय | गेट बंद होने का समय | परीक्षा प्रारंभ | परीक्षा समाप्त |
| शिफ्ट 1 | सुबह 7:30 बजे | सुबह 8:30 बजे | सुबह 9 बजे | सुबह 10 बजे |
| शिफ्ट 2 | सुबह 11 बजे | दोपहर 12 बजे | दोपहर 12:30 बजे | दोपहर 2 बजे |
| शिफ्ट 3 | दोपहर 3 बजे | सायं 4 बजे | शाम 4:30 बजे | शाम 6 बजे |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation