RSMSSB Computer (Sanganak) Admit Card 2023-24: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर आज 26 फरवरी को कंप्यूटर सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (संविदा) भर्ती परीक्षा-2022 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार का एडमिट कार्ड शाम 6 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। जो कंप्यूटर (संगणक) और सीएचओ 2022 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (अनुबंध) भर्ती परीक्षा-2022, जो मूल रूप से 19 फरवरी, 2023 के लिए निर्धारित थी, फिर इसे बाद में रद्द कर दिया गया। इसके बाद बोर्ड के नए नोटिस के मुताबिक परीक्षा 3 मार्च 2024 को आयोजित करने का फैसला लिया गया।
rsmssb.rajasthan.gov.in Admit Card 2023-24 Download Link
उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर आधिकारिक वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल से अपना राजस्थान कंप्यूटर संगणक और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड Link-1 | |
एडमिट कार्ड के लिए यहां क्लिक करें Link-2 | |
यहां देखें ऑफिशियल नोटिस |
Rajasthan Computer (Sanganak) Admit Card; कंप्यूटर संगणक भर्ती परीक्षा
राजस्थान कंप्यूटर संगणक भर्ती परीक्षा 2023 के माध्यम से 583 रिक्तियां भरी जानी हैं। इसके लिए परीक्षा तिथि भी जारी कर दी गई है। राजस्थान आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर संगणक 2023 अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 3 मार्च 2024 को एक पाली में आयोजित की जानी है। परीक्षा का समय सुबह 10 से 12 बजे और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (संविदा) भर्ती परीक्षा दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
क्रं. सं. | परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि | एग्जाम टाइम |
1. | कंप्यूटर संगणक सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 | 3 मार्च 2024 (सुबह) | 10:00 AM से 12:00 PM |
2. | सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (संविदा) भर्ती परीक्षा-2022 (पुनः आयोजित) | 3 मार्च 2024 (शाम) | 03:00 PM से 04:30 PM |
RSMSSB Sanganak Admit Card: राजस्थान संगणक भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करें?
राजस्थान संगणक भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप यहां देखें:
- आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड करें:
- वेबसाइट: https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर "एडमिट कार्ड" टैब पर क्लिक करें।
- "राजस्थान संगणक भर्ती परीक्षा 2024" लिंक चुनें।
- अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें।
- अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
- SSO पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड करें:
- वेबसाइट: https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
- "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें।
- अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें।
- "सेवाएं" टैब पर क्लिक करें।
- "राजस्थान संगणक भर्ती परीक्षा 2024" लिंक चुनें।
- अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपने साथ एडमिट कार्ड और एक फोटो युक्त मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड) जरूर साथ लेकर आएं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation