SBI Clerk Recruitment 2018 के लिए Mains परीक्षा आयोजित हो चुकी है. इस परीक्षा को दे चुके उम्मीदवार अब Cut-off को लेकर सवाल पूछ रहें हैं. SBI Clerk Result 2018 (Mains) अक्टूबर के महीने में घोषित हो सकते हैं और नतीज़े घोषित होने के बाद इस परीक्षा का Official कट-ऑफ़ हम जान सकेंगे. लेकिन कुछ अहम् बातों पर गौर करके हम इस परीक्षा के कट-ऑफ का अंदाजा लगा सकते हैं और इस लेख में हमने इससे जुड़ी जानकारी दी है.
लेकिन उससे पहले हम State-wise Official SBI Clerk Prelims Cut-off 2018 के बारे में भी जान लेते है जिसे SBI पहले ही घोषित कर चुका है
Official SBI Clerk Prelims Cut-off 2018 (State-wise):
State |
Cut-off for General Category (Out of 100) |
Uttar Pradesh |
69.25 |
Chhattisgarh |
67.25 |
Bihar |
66.50 |
Assam |
51.25 |
Maharashtra |
57.00 |
Madhya Pradesh |
66.25 |
Karnataka |
63.00 |
Kerala |
69.00 |
Odisha |
62.7 |
New Delhi |
71.75 |
West Bengal |
66.50 |
Rajasthan |
69.00 |
Telangana |
68.00 |
Punjab |
71.50 |
Haryana |
70.50 |
Gujarat |
57.50 |
Andhra Pradesh |
71.00 |
Tamil Nadu |
60.00 |
Himachal Pradesh |
68.75 |
Official SBI Clerk Prelims Cut-off 2018 (State-wise):
जल्द घोषित होने वाले हैं.
आइये अब जानते है कि SBI Clerk Mains Cut-off 2018 कितना जा सकता है और ये किन बातों पर निर्भर करता है.
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का कट-ऑफ तीन मुख्य बातों पर सबसे ज़्यादा निर्भर करता है:
• रिक्त स्थानों की संख्या
• आवेदनों की संख्या
• परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की कठिनाई का स्तर
एक्सपर्ट्स मान रहें हैं कि पिछली बार आयोजित हुई परीक्षा (2016) और इस वर्ष आयोजित हुई परीक्षा में प्रश्नों की कठिनाई के स्तर में कोई खास बदलाव नहीं हुआ. इस बार Prelims का कटऑफ पिछली बार से ज़्यादा रहा है और Mains (या Overall) का कटऑफ भी पिछली बार से 30% से 40% ज़्यादा रह सकता है.
अगर आपको SBI Clerk Recruitment Exam का पिछला कटऑफ (Category-wise और State-wise) जानना है तो आप इस लिंक की मदद से पढ़ सकते हैं.
एक्सपर्ट्स ऐसा क्यों कह रहे हैं, हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं:
प्रतियोगिता का स्तर बेहद ज़्यादा बढ़ गया है
इस बार SBI Clerk Recruitment 2018 की पूरी प्रोसेस में Interview नहीं होगा. इसलिए, प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा में और भी कड़ी प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिलेगी.
कम सीट्स और उम्मीदवारों की भारी संख्या भी इस बात की और संकेत करती है कि इस बार की SBI Clerk 2018 की रिक्रूटमेंट प्रोसेस में होने वाली परीक्षाओं का कटऑफ बेहद ज़्यादा रहेगा.
सीटों की संख्या कम हुई है
इस बार SBI ने क्लर्क पोस्ट के लिए 8301 रिक्तियां घोषित की हैं, पिछली परीक्षा के दौरान यह संख्या बहुत ज्यादा थी (लगभग 10,000 के आस-पास). कम रिक्तियों की वजह से भी इस बार का कटऑफ हाई रहने के उम्मीद है. यह दूसरा मुख्य कारण है जिसकी वजह से एक्सपर्ट मानते हैं कि इस बार का कटऑफ बहुत ऊपर रहेगा.
Prelims में भी कम उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था
इस बात को समझने के लिए हम पिछली बार के और लेटेस्ट नोटिफिकेशन पर ध्यान देते हैं.
पिछली बार का नोटिफिकेशन (वर्ष 2016)
लेटेस्ट नोटिफिकेशन (वर्ष 2018)
यहाँ पर हमने दोनों नोटिफिकेशन्स में दी गयी एक महत्वपूर्ण बात को अंडरलाइन किया है. यह सबसे बड़ा बदलाव है जो SBI Clerk Recruitment 2018 के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं के कटऑफ पर सबसे ज़्यादा प्रभावित कर रहा है
पिछली परीक्षा में रिक्त स्थानों की संख्या से 20 गुना ज़्यादा उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, मगर इस बार यह संख्या घट कर मात्र 10 गुना रह गयी है. इसलिए इस वर्ष Prelims का कट-ऑफ हाई गया था.
ये थी कुछ खास बातें जिनकी वजह से एक्सपर्ट्स यह मान रहे हैं कि क्यों इस परीक्षा का कटऑफ हाई रहने की पूरी उम्मीद है. बैंक परीक्षा की तैयारी के लिए आप Jagranjosh.com द्वारा अन्य आर्टिकल्स को ज़रूर पढ़ें.
Bank Exams की तैयारी के लिए Word Power Made Easy को कम समय में कैसे पढ़ें
Comments