SIHFW Rajasthan Recruitment 2023: स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर (SIHFW) जयपुर ने ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट और डेंटिस्ट टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट के 99 और डेंटिस्ट टेक्नीशियन के 131 पद शामिल हैं। उल्लिखित पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 जून से शुरू होगी और 12 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार जो पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं वे राजस्थान राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sihfwrajasthan.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार SIHFW राजस्थान दंत चिकित्सा एवं नेत्र सहायक भर्ती 2023 अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, पात्रता और योग्यता के बारे में यहां देख सकते हैं।
Rajasthan SIHFW Dental Technician, Ophthalmic Assistant Recruitment 2023 Notification: भर्ती का विवरण
नीचे दी गई तालिका से राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्थान SIHFW दंत तकनीशियन, नेत्र सहायक भर्ती 2023 के बारे में कुछ महत्वपूर्ण विवरण जानें।
विभाग का नामजयपिर | राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (SIHFW) जयपुर |
कुल पदों की संख्या | 131+99 पद |
पद का नाम | दंत तकनीशियन, नेत्र सहायक |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन प्रक्रिया | 13 जून, 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 12 जूलाई, 2023 |
कार्य क्षेत्र | Rajasthan |
आधिकारिक वेबसाइट | sihfwrajasthan.com |
SIHFW Rajasthan Dental Technician Recruitment 2023 Notification PDF | डाउनलोड करें |
SIHFW Rajasthan Ophthalmic Assistant Recruitment 2023 Notification PDF | डाउनलोड करें |
Rajasthan SIHFW Dental Technician, Ophthalmic Assistant Recruitment 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में राजस्थान नेत्र सहायक और दंत तकनीशियन भर्ती के बारे में महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
आयोजन | तारीख |
आवेदन की तिथि | 13/ जून /2023 |
अंतिम तिथि | 12/ जूलाई /2023 |
परीक्षा तिथि | बाद में सूचित किया जाएगा |
Rajasthan SIHFW Dental Technician, Ophthalmic Assistant Recruitment 2023: पदों की संख्या
राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान (SHIFU) ने दंत तकनीशियन और नेत्र सहायक के पदों के लिए कुल 230 रिक्तियों की घोषणा की है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में रिक्तियों की संख्या के बारे में जान सकते हैं।
पद का नाम | रिक्त संख्या |
नेत्र सहायक | 99 |
दंत चिकित्सक | 131 |
कुल पद | 230 पद |
Rajasthan SIHFW Dental Technician, Ophthalmic Assistant Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजूएट की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भर्ती अधिसूचना देखें।
Rajasthan SIHFW Dental Technician,Ophthalmic Assistant Recruitment 2023: आयु-सीमा
डेंटल टेक्निशियन और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।ॉ
Rajasthan SIHFW Dental Technician, Ophthalmic Assistant Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?
- आप पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
- अब आपके समाने एक नई विंडो खिलेगी।
- इसके बाद राजस्थान नेत्र सहायक भर्ती 2023 और दंत तकनीशियन भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने आवेदन फॉर्म खिलेगा उसमें मांगी गई आवश्यक विवरण भरें।
- औऱ आवेदन पत्र में पूछे गए दस्तावेजो के साथ उम्मीदवार अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
Rajasthan SIHFW Dental Technician, Ophthalmic Assistant Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग का उपयोग करके निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा। / श्रेणीवार आवेदन शुल्क यहां दी गई तालिका में देख सकते हैं।
श्रेणी का नाम | आवेदन शुल्क |
जनरल / ओबीसी (सीएल) | 500 रूपये |
ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस/एमबीसी/ | 350 रूपये |
दिव्यांगजन, एससी / एसटी / पीएच / बीपीएल (आरजे) | 250 रूपये |
आवेदन में संशोधन हेतु शुल्क : | 200 रूपये |
Rajasthan SIHFW Dental Technician, Ophthalmic Assistant Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
उम्मीदवार अधिक जानकारी के बारे में जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation