SIHFW, Rajasthan Nursing Officer, Pharmacist Recruitment 2023 Registration: स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर (SIHFW) राजस्थान ने नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट के पद पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की इच्छा रखते है और राजस्थान SIHFS भर्ती 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो वे SIHFS की आधिकारिक वेबसाइट sihfwrajasthan.com से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं या नीचे दिए गए Direct Link से आवेदन कर सकते हैं।
जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नर्सिंग अधिकारी और फार्मासिस्ट पदों के लिए SIHFW रजिस्ट्रेशन 2023 05 मई से 04 जुलाई, 2023 तक किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान, राजस्थान का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 9,879 पदों को भरना है। जिनमें से 7,020 नर्सिंग ऑफिसर के लिए और 2,859 फार्मासिस्ट पदों के लिए हैं। हालांकि अभी तक पदों के लिए पात्रता मानदंड की घोषणा नही की गई है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
SIHFW Rajasthan Nursing Officer & Pharmacist 2023 Notification: राजस्थान नर्सिंग भर्ती का विवरण
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में राजस्थान नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023 से संबंधित जानकारी चेक कर सकते हैं।
संगठन का नाम | राजस्थान स्वास्थ्य विभाग |
पोस्ट नाम | नर्सिंग अधिकारी |
विज्ञापन संख्या | SIHFW राजस्थान भर्ती 2023/4402 |
नौकरी करने का स्थान | राजस्थान |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | rajswasthya.nic.in |
SIHFS Nursing Officer Recruitment 2023 PDF | |
SIHFS Pharmacist Recruitment 2023 PDF |
Rajasthan Nursing Officer Vacancy 2023: रिक्त पदों की संख्या
नर्सिंग अधिकारी के लिए SIHFW भर्ती 2023 की कुल संख्या 7020 है। उम्मीदवार ध्यान दें पदों की संख्या नीचे दी गई तालिका में अपडेट कर दी गई है।
पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
नर्सिंग ऑफिसर | 7,020 |
फार्मासिस्ट | 2859 |
Nursing officer & Pharmacist Vacancy 2023: आवेदन कैसे करें?
चरण 1. पहले आधिकारिक वेबसाइट sihfwrajasthan.com पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर 'Recent Updates' में जाकर नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट के शॉर्ट विज्ञापन पर क्लिक करें।
चरण 3. SIHFW भर्ती 2023 का एक पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा और ध्यान से पढ़ें।
चरण 4. अधिसूचना में उल्लेखित Apply वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4. आवश्यक विवरण डाल कर खुद को रजिस्टर्ड करें ।
चरण 5. आवेदन पत्र को भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 6. अंत में आवेदन पत्र को सबमिट करें और आगे की जानकारी के लिए प्रिंट लें।
संबंधित पदों के लिए विभिन्न पात्रता मानदंड आने वाले दिनों में अधिकारियों द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित देखते रहें।
राजस्थान नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें
SIHFW Rajasthan Nursing Officer & Pharmacist Recruitment 2023 के लिए यहां से करें Online Apply |
अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना देखें।
ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती
Comments
All Comments (0)
Join the conversation