This is an archived article last updated on Aug 7, 2021. The information may be outdated.

SJVN भर्ती 2021: 129 फील्ड ऑफिसर, जूनियर फील्ड इंजीनियर और जूनियर फील्ड ऑफिसर की वेकेंसी के लिए करें आवेदन @sjvnindia.com

Last Updated: Aug 7, 2021, 10:24 IST

SJVN लिमिटेड ने फील्ड ऑफिसर, जूनियर फील्ड इंजीनियर और जूनियर फील्ड ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित किया है.

Central Agricultural University Recruitment 2021
Central Agricultural University Recruitment 2021

SJVN भर्ती 2021: SJVN लिमिटेड ने फील्ड ऑफिसर, जूनियर फील्ड इंजीनियर और जूनियर फील्ड ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित किया है. SJVN के लिए ऑनलाइन आवेदन कल यानी 04 अगस्त 2021 से आधिकारिक वेबसाइट -sjvnindia.com पर शुरू होगा. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2021 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 4 अगस्त २०२१
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 24 अगस्त 2021
SJVN रिक्ति विवरण:
1.फील्ड ऑफिसर - 20
2.जूनियर फील्ड इंजीनियर - 75
3.जूनियर फील्ड ऑफिसर - 34
SJVN फील्ड ऑफिसर और जूनियर फील्ड इंजीनियर / ऑफिसर वेतन:
1. फील्ड ऑफिसर  - रु. 60,000
2.जूनियर फील्ड इंजीनियर और जूनियर फील्ड ऑफिसर - रु. 45,000
SJVN फील्ड ऑफिसर और जूनियर फील्ड इंजीनियर / ऑफिसर पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता
1. ह्यूमन रिसोर्स फील्ड ऑफिसर- ग्रेजुएट के साथ दो साल का पर्सनेल/एचआर में स्पेशलाइजेशन के साथ फुल टाइम एमबीए/पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा.
2.फाइनेंस और अकाउंट फील्ड ऑफिसर - सीए / आईसीडब्ल्यूए-सीएमए / फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ दो वर्षों का पूर्णकालिक एमबीए.
3.जूनियर फील्ड इंजीनियर - सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिप्लोमा.
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
आयु सीमा:
30 वर्ष
SJVN फील्ड ऑफिसर और जूनियर फील्ड इंजीनियर / ऑफिसर पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
1. फील्ड ऑफिसर के लिए: चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट और उसके बाद ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू शामिल है.
2. जूनियर फील्ड इंजीनियर/अधिकारी के लिए: चयन प्रक्रिया में केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा शामिल है. अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा.

ऑफिशियल नोटिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट
SJVN फील्ड ऑफिसर और जूनियर फील्ड इंजीनियर / ऑफिसर भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को SJVN की वेबसाइट www.sjvn.nic.in पर 04 अगस्त से 24 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
आवेदन शुल्क:
फील्ड ऑफिसर:
सामान्य / ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवार- रु. 600/- + जीएसटी@18%
जूनियर फील्ड इंजीनियर / ऑफिसर
सामान्य / ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवार- रु. 300/- + जीएसटी@18%
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी - कोई शुल्क नहीं.

Prashant Kumar is a content writer with 5+ years of experience in education and career domains. He has qualified UGC NET in History and was previously a faculty for IAS/PCS prep. He has earlier worked with Doordarshan & HT Media. At jagranjosh.com, Prashant creates real-time content for Govt Job Notifications and can be reached at prashant.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More
First Published: Aug 7, 2021, 10:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News