SSC CPO Self Slot Booking 2025: 17 नवंबर से शुरू होंगी एसएससी सीपीओ सेल्फ स्लॉट बुकिंग, नोटिस www.ssc.gov.in जारी

Last Updated: Nov 10, 2025, 11:56 IST

SSC CPO Self Slot Booking 2025: एसएससी की ओर से सीपीओ सेल्फ स्लॉट बुकिंग के लिए नोटिस 7 नवंबर, 2025 को जारी किया जा चुका है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे 17 नवंबर से सेल्फ स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं।

SSC CPO Self Slot Booking 2025
SSC CPO Self Slot Booking 2025

SSC CPO Self Slot Booking 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी सीपीओ सेल्फ स्लॉट बुकिंग 2025 के लिए नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 17 नवंबर से 21 नवंबर, 2025 (रात 11 बजे) तक SSC CPO सेल्फ स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं। जिसके लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.inपर लॉग इन करके CPO परीक्षा के लिए स्लॉट चुनना होगा। CPO परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएगी। 

SSC CPO Self Slot Booking 2025: नोटिस देखें

एसएससी सीपीओ सेल्फ स्लॉट बुकिंग 2025 के लिए जो उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिस डाउनलोड करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। सेल्फ स्लॉट 17 नवंबर से शुरू किया जाएगा। 

एसएससी सीपीओ सेल्फ स्लॉट बुकिंग 2025

नोटिस 

SSC CPO Self Slot Booking 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

उम्मीदवारों को ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर एसएससी भर्ती परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथि, समय और शहर को चुन सकेंगे। उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्रों का चुनाव कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल देखें:

भर्ती बोर्ड 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 

परीक्षा का नाम 

एसएससी सीपीओ पेपर 1

सेल्फ स्लॉट बुकिंग नोटिस 

जारी

पेपर की संभावित तिथि 

नवंबर-दिसंबर 2025

सेल्फ स्लॉट बुकिंग करने की तिथि 

17 नवंबर से 21 नवंबर, 2025

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.ssc.gov.in

एसएससी सीपीओ सेल्फ स्लॉट बुकिंग 2025 कैसे करें?

उम्मीदवार 17 नवंबर से एसएससी सीपीओ सेल्फ स्लॉट बुकिंग 2025 कर सकते हैं, यह लिंक 21 नवंबर, 2025 (रात 11 बजे) तक एक्टिव रहेगा। इसके लिए उम्मीदवारों को यूजरनेम और पासवर्ड की आवश्यकता पड़ेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा से पहले एसएससी सीपीओ परीक्षा स्लॉट बुक कर लें। नीचे सेल्फ स्लॉट बुकिंग के लिए स्टेप दिए गए हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, लॉगिन सेक्शन पर जाएं। 

स्टेप 3 अब यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें। 

स्टेप 4 अब My Application पर जाएं। 

स्टेप 5 परीक्षा तिथियां और स्लॉट का चयन करें।

स्टेप 6 रजिस्टर्ड चयनित तिथियों को मान्य करें। 

स्टेप 7 सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।

Check:

क्या आप जानते हैं? इन सरकारी नौकरियों में आप 40 की उम्र में रिटायर हो सकते हैं

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 10, 2025, 11:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News