SSC GD Constable 2021: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) की बंपर वेकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आवश्यक पात्रता रखने वाले सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.एसएससी जीडी के लिए 31 अगस्त 2021 तक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.gov.in पर लॉग-इन करके आवेदन कर सकते हैं. हमने नीचे एसएससी जीडी कांस्टेबल रजिस्ट्रेशन लिंक भी दिया है.
एसएससी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), इंडो तिब्बतन, सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में कुल 25271 रिक्तियों के लिए दिनांक 17 जुलाई से 23 जुलाई 2021 के रोजगार समाचार पत्र में जीडी कांस्टेबल अधिसूचना प्रकाशित किया है. एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) की रिक्तियां अखिल भारतीय आधार पर भरी जाएंगी जबकि अन्य सभी सीएपीएफ में रिक्तियां विभिन्न राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार भरी जाएंगी. इसके अलावा, सीमा सुरक्षा जिलों और उग्रवाद/नक्सल प्रभावित जिलों के लिए रिक्तियां निर्धारित की गई हैं जो केवल इन जिलों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं.
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 23 वर्ष (अपेक्षित) के बीच होनी चाहिए. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. एसएससी जल्द ही कांस्टेबल जीडी परीक्षा की तिथि जारी करेगा. इससे पहले एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 02 से 25 अगस्त 2021 तक आयोजित होने वाली थी.
SSC GD Constable Notification 2021 Download
SSC GD Online Application Link
एसएससी कांस्टेबल भर्ती पर अधिक विवरण जैसे वेतन, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, आवेदन प्रक्रिया आदि नीचे देख सकते हैं :
महत्वपूर्ण तिथि:
इवेंट | तिथि | |
SSC GD कांस्टेबल नोटिफिकेशन की तिथि | 16 जुलाई 2021 | |
SSC GD कांस्टेबल के लिए आवेदन शुरू हिने की तिथि | 17 जुलाई 2021 | |
SSC GD कांस्टेबल के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 31 अगस्त 2021 | |
ऑफ़लाइन चालान जेनेरेट करने की तिथि | 04 सितंबर 2021 | |
चालान के द्वारा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि (बैंक के वर्किंग आवर के दौरान): | 07 सितंबर 2021 | |
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा की तिथि | जल्द होगा जारी | |
SSC GD कांस्टेबल आंसर की | जारी किया जाना है. | |
SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट की तिथि | जारी किया जाना है. | |
SSC GD कांस्टेबल PST PET तिथि | जारी किया जाना है. |
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिक्ति विवरण:
1. कांस्टेबल (जीडी)
2. राइफलमैन (जीडी)
फ़ोर्स-वाइज रिक्ति विवरण:
फ़ोर्स | कुल पद | ||
BSF | 7545 | ||
CISF | 8464 | ||
CRPF | 0 | ||
SSB | 3806 | ||
ITBP | 1431 | ||
AR | 3785 | ||
NIA | 0 | ||
SSF | 240 |
फ़ोर्स एवं केटेगरी-वाइज रिक्ति विवरण:
फ़ोर्स | जेंडर | UR | OBC | EWS | SC | ST | Total | |||||||||
BSF | पुरुष | 2690 | 1453 | 641 | 1026 | 603 | 6413 | |||||||||
| महिला | 475 | 255 | 113 | 176 | 110 | 1132 | |||||||||
CISF | पुरुष | 3217 | 1714 | 760 | 1133 | 786 | 7610 | |||||||||
| महिला | 359 | 193 | 88 | 128 | 86 | 854 | |||||||||
CRPF | पुरुष | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | |||||||||
| महिला | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | |||||||||
SSB | पुरुष | 1616 | 892 | 380 | 604 | 314 | 3806 | |||||||||
| महिला | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | |||||||||
ITBP | पुरुष | 563 | 250 | 95 | 177 | 131 | 1216 | |||||||||
| महिला | 117 | 42 | 8 | 28 | 20 | 215 | |||||||||
AR | पुरुष | 1354 | 615 | 317 | 391 | 508 | 3185 | |||||||||
| महिला | 255 | 115 | 60 | 71 | 99 | 600 | |||||||||
NIA | पुरुष | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | |||||||||
| महिला | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | |||||||||
SSF | पुरुष | 84 | 49 | 19 | 28 | 14 | 194 | |||||||||
| महिला | 21 | 11 | 04 | 07 | 03 | 46 |
SSC GD कांस्टेबल वेतन:
वेतन स्तर-3 रुपये 21700- 69100/-
SSC GD कांस्टेबल पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से मैट्रिक या 10वीं कक्षा पास.
SSC GD कांस्टेबल आयु सीमा:
18 से 23 वर्ष
SSC GD कांस्टेबल 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन 17 जुलाई से 31 अगस्त 2021 तक ssc.nic.in->Apply->'GD-Constable' पर दिए गए 'आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करके जमा किया जा सकता है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation