SSC JE Paper 2 Admit Card 2023 हुआ जारी,इस लिंक से करें डाउनलोड

SSC JE Paper 2 Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जूनियर इंजिनियर भर्ती परीक्षा पेपर-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं।उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं,वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से जूनियर इंजीनियर पेपर-2 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से एसएससी एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JE PAPER 2 ADMIT CARD 2023
SSC JE PAPER 2 ADMIT CARD 2023

SSC JE Paper 2 Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए पेपर 2 परीक्षा 26 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने एसएससी पेपर 1 परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें पेपर 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ऐसे उम्मीदवार अब अपने एसएससी जेई पेपर 2 प्रवेश पत्र अपने संबंधित एसएससी साइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं जिसका सीधा लिंक नीचे साझा किया गया है।

 

SSC JE Paper 2 Admit Card 2023:एसएससी जेई पेपर-2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। एसएससी जेए भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2022 को शुरू हुई थी। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2022 थी।एसएससी जेई पेपर -1 परीक्षा 14 से 16 नवंबर 2022 को आयोजित की गई थी।इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 810 पदों को भरा जाएगा।

 

वे सभी उम्मीदवार जिन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं है, वे यहां देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

 

SSC JE Paper 2 Hall Ticket 2023 डाउलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

 

SSC JE Paper 2 Admit Card 2023 यहां से डाउनलोड करें

 

डाउनलोड कैसें करें?

  • सबसे पहले, एसएससी के आधिकारिक पोर्टल यानी https://ssc.nic.in/ पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन पर खुल जाएगा
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड के विकल्प पर टैप करें।
  • इसके बाद डिवाइस पर एक नया पेज दिखाई देगा,वहां आपको अपने संबंधित क्षेत्र पर टैप करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नई वेबसाइट खुलेगी,संबंधित एसएससी जेई 2022 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई सभी जानकारियां  दर्ज करें और सबमिट करें। 
  • जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।

Related Categories

    Jagran Play
    खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
    Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

    Related Stories