यूरेनियम निगम इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने मुख्य प्रबंधक, मुख्य अधीक्षक, प्रबंधक, स्टोर अतिरिक्त नियंत्रक, स्टोर एवं परचेज उप नियंत्रक, सहायक प्रबंधक, सहायक स्टोर और खरीद नियंत्रक, सुरक्षा अधिकारी, मैनेजमेंट ट्रेनी और अग्निशमन अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 24 मार्च 2017 तक आवेदन भेज सकते हैं.
इन पदों के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बंधित विषय में ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं. योग्य उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन प्रबंधक (कार्मिक), यूरेनियम निगम इंडिया लिमिटेड, (भारत सरकार का उद्यम) पी ओ जादुगुडा खान, जिला.- सिंहभूम पूर्व, झारखंड-832102 के पते पर 24 मार्च 2017 तक भेज सकते हैं.
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन सं- 01/2017
महत्वपूर्ण तिथि:
• आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 24 मार्च 2017
पदों का विवरण:
1. मुख्य प्रबंधक (लेखा): 1 पद
2. मुख्य अधीक्षक (इलेक्ट्रोनिक): 1 पद
3. प्रबंधक (लेखा): 1 पद
4. अपर भण्डार नियंत्रक: 1 पद
5. उप स्टोर और खरीद नियंत्रक: 1 पद
6. सहायक प्रबंधक (मेडिकल सर्विसेज): 3 पद
7. सहायक प्रबंधक (लेखा): 2 पद
8. सहायक स्टोर और खरीद नियंत्रक: 1 पद
9. सहायक सुरक्षा अधिकारी: 1 पद
10 मैनेजमेंट ट्रेनी (कार्मिक): 1 पद
11. मैनेजमेंट ट्रेनी (लेखा): 1 पद
12. मैनेजमेंट ट्रेनी (एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग): 1 पद
13. मैनेजमेंट ट्रेनी (नियंत्रण अनुसंधान एवं विकास): 1 पद
14. अग्निशमन अधिकारी: 1 पद
आयु सीमा:
• मुख्य प्रबंधक (लेखा): अधिकतम 45 वर्ष
• मुख्य अधीक्षक (इलेक्ट्रोनिक): अधिकतम 45/40 वर्ष
उम्मीदवार अन्य पदों की आयु सीमा संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक देखे.
आवेदन शुल्क:
• जनरल और ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवार: 50 / -रूपये
• अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवार: शून्य
Comments
All Comments (0)
Join the conversation