This is an archived article last updated on Jan 30, 2024. The information may be outdated.

UGC NET Admit Card 2023 Out: नेट दिसंबर परीक्षा का एडमिट कार्ड ugcnet.nta.ac.in से करें डाउनलोड, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Jan 30, 2024, 16:50 IST

UGC NET December Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार यूजीसी नेट 2023 दिसंबर परीक्षा के एडमिट कार्ड ugcnet.nta.ac.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। नेट परीक्षा का आयोजन 6, 7 और 8 दिसंबर को विभिन्न केंद्रों पर किया जााएगा। उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।

यूजीसी नेट हॉल टिकट दिसंबर 2023 और एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के डायरेक्ट लिंक यहां से प्राप्त सकते हैं। नेट परीक्षा 83 विषयों के लिए 6 से 14 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जाएगी.
यूजीसी नेट हॉल टिकट दिसंबर 2023 और एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के डायरेक्ट लिंक यहां से प्राप्त सकते हैं। नेट परीक्षा 83 विषयों के लिए 6 से 14 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जाएगी.

UGC NET December Admit Card 2023: यूजीसी नेट अभ्यर्थी ध्यान दें! नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर 2023 परीक्षा चक्र के लिए बहुप्रतीक्षित एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड 4 दिसंबर, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। यह उन अनगिनत उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है, जिन्होंने 6, 7, 8, 11, 12, 13 और 14 दिसंबर, 2023 को आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन किया है। एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में आपके आधिकारिक प्रवेश पास के रूप में कार्य करता है, और इसके बिना, आपको परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

UGC NET Hall Ticket December 2023

एनटीए ने दिसंबर 2023 यूजीसी नेट परीक्षा के लिए बहुप्रतीक्षित एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 6 से 14 दिसंबर को परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे इस लेख में दिया गया है।

UGC NET Admit Card 2023 Download Link

दिसंबर सत्र के लिए यूजीसी नेट परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना आवश्यक होगा।एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक यहां देखें:

इस लिंक पर क्लिक करें UGC NET 2023 Admit Card 

UGC NET Dec Admit Card 2023: दिसंबर यूजीसी नेट परीक्षा प्रवेश पत्र हाइलाइट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आधिकारिक वेबसाइट पर उन सभी लोगों के लिए यूजीसी नेट परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है, जिन्होंने यूजीसी नेट 2023 दिसंबर परीक्षा के लिए सफलता पूर्वक आवेदन किया है। उम्मीदवार अंतिम समय से पहले अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके  यूजीसी नेट परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूजीसी नेट परीक्षा एडमिट कार्ड 2023
परीक्षा संचालन निकाय का नाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए)
आयोग का नाम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
परीक्षा का नाम यूजीसी नेट 2023
वर्ग प्रवेश पत्र
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023  4 दिसंबर 2023 
यूजीसी नेट परीक्षा तिथि 2023 06, 07, 08, 11, 12, 13 और 14 दिसंबर 2023
यूजीसी नेट शिफ्ट टाइमिंग शिफ्ट-1: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
शिफ्ट-2: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/

UGC NET December 2023 Exam City Intimation Slip: यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम सिटी स्लिप

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एग्जाम सिटी स्लिप जारी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है जिसमें परीक्षा केंद्र का विवरण शामिल होगा जहां उम्मीदवारों को परीक्षा में भाग लेने के लिए पहुंचना होगा। एग्जाम सिटी स्लिप लिंक आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.ac.in पर सक्रिय हो गया है।

UGC NET 2023 exam city slip यहां क्लिक करें

UGC NET Admit Card 2023, Exam City Intimation Slip कैसे डाउनलोड करें?

दिसंबर 2023 परीक्षा के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर सूचना पर्ची के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'डाउनलोड एग्जाम सिटी स्लिप' ‘एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी परीक्षा शहर पर्ची, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंटआउट ले सकते हैं।

UGC NET Call Letter December 2023: नेट परीक्षा प्रवेश पत्र

यूजीसी नेट प्रवेश पत्र परीक्षा के दिन उम्मीदवारों द्वारा ले जाने वाला एक आवश्यक दस्तावेज है क्योंकि इसमें उम्मीदवारों के बारे में पूरी जानकारी (नाम, श्रेणी, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, फोटोग्राफ, आदि), और परीक्षा विवरण (तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, महत्वपूर्ण निर्देश आदि) शामिल है।

  • अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय और परीक्षा केंद्र का पता सहित सभी विवरण ध्यान से जांचें।
  • कार्ड पर छपे फोटो और हस्ताक्षर को सत्यापित करें।
  • परीक्षा हॉल में अपने प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रमाण ले जाएं।
  • परीक्षा के दिन के निर्देशों और दिशानिर्देशों से स्वयं को परिचित करें।

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए NTA से 011-40759000 /011 - 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल भेज कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Dec 5, 2023, 08:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News