UGC NET 2023 Phase 3 City Intimation: फेज 3 परीक्षा के लिए यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

UGC NET 2023 Phase 3 City Intimation: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आज यानी 28 फरवरी 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे इसे एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC-NET City Intimation Slip
UGC-NET City Intimation Slip

UGC NET 2023 Phase 3 City Intimation: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2022 फेज 3 परीक्षा के लिए आज यानि 28 फरवरी 2023 को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी हैं। जो  उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित होने जा रहे हैं,वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.ntanic.in से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके एनटीए पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

 

जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, 8 विषयों के लिए UGC NET दिसंबर 2022 फेज- III परीक्षा 3 मार्च से 06 मार्च, 2023 तक आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार ध्यान दें UGC NET सिटी इंटिमेशन स्लिप को एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।

 

UGC-NET सिटी इंटिमेशन स्लिप 2023 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

 

तीसरे चरण की परीक्षा के लिए यूसीजी-नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

UGC NET सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार कृपया नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

चरण 1: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर "करंट इवेंट्स" सेक्शन के तहत "डाउनलोड सिटी इंटिमेशन स्लिप" लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: अब एक  नए पेज ओपन होगा। जहां अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।

चरण 4: और फिर "सबमिट" पर क्लिक करें।

चरण 5: फेज-3 परीक्षा के लिए आपकी यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

चरण 6: अब आप यूजीसी फेज-3 परीक्षा के लिए शहर सूचना स्लिप को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट लें।

 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं है। यह परीक्षा के लिए शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना है, जहां उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र स्थित होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

Related Categories

    Jagran Play
    खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
    Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

    Related Stories