UGC NET Phase 4 Exam Intimation Slip 2023: जारी हुई यूजीसी नेट फेज 4 परीक्षा सिटी स्लिप,इस लिंक से करें डाउनलोड

UGC NET Phase 4 Exam Intimation Slip 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने आज यूजीसी नेट दिसंबर 2022 फेज 4 के लिए परीक्षा शहर और तिथि सूचना पत्र जारी किया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार आझाकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से परीक्षा सिटी स्लिप देख सकते हैं।

UGC NET Phase 4 Exam Intimation Slip 2023
UGC NET Phase 4 Exam Intimation Slip 2023

UGC NET Phase 4 Exam Intimation Slip 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने आज 6 दिसंबर 2023 को यूजीसी नेट दिसंबर 2022 फेज 4 के लिए परीक्षा शहर और तिथि सूचना पत्र जारी कर दिया है।  योग्य उम्मीदवार जा इस परिक्षा में उपस्थित होंगे,वे अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से सूचना पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि यह परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। यह शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा,उम्मीदवारों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।इसकी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

इसके अलावा आपको बता दें कि  UGC NET दिसंबर 2022 फेज 4 परीक्षा का आयोजन  11 और 12 मार्च को दो पालियों में आयोजित होने वाला है।यह परीक्षा कुल 4 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।उम्मीदवार जो फेज 4 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं,वे नीचे दिए गए लिंक से परीक्षा सिटी स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं।यहां UGC NET 2022 फेज 4 परीक्षा शहर की जांच करने के लिए सीधा लिंक दिया गया है।

UGC NET Phase 4 admit card 2023

एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 भी जारी करेगा। उम्मीदवार अपने संबंधित प्रवेश पत्र यूजीसी नेट की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

यूजीसी नेट 2022 फेज 4 परीक्षा सूचना देखने के लिए यहां क्लिक करें

यूजीसी नेट फेज 4 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “एडवांस सिटी इंटिमेशन फॉर यूजीसी-नेट दिसंबर 2022” पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • UGC NET फेज 4 परीक्षा की सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

NTA ने चरण 1 और 2 के तहत 62 विषयों के लिए UGC NET दिसंबर 2022 का सफलतापूर्वक आयोजन किया है। 8 विषयों के लिए चरण 3 के लिए UGC NET दिसंबर 2022 06 मार्च 2023 को समाप्त हो जाएगा। 07 मार्च 2023 से 10 मार्च 2023 तक कोई परीक्षा निर्धारित नहीं है।NTA अब 11 मार्च 2023 और 12 मार्च 2023 के बीच आयोजित होने वाले UGC NET दिसंबर 2022  फेज ४ परीक्षा के लिए परीक्षा शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना प्रदर्शित कर दी है।आपको बता दें शेष नौ विषयों की परीक्षा बाद आयोजित की जाएगी, और परीक्षा के बारे में शहर की सूचना शीघ्र ही ऑफिशियल वेबसाइट पर  प्रकाशित की जाएगी।

Related Categories

    Jagran Play
    खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
    Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

    Related Stories