UP Board Class 10th Home Science: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी 2023 से शुरू हो गया है।यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का गृह विज्ञान का पेपर आज, 20 फरवरी को सुबह की पाली में आयोजित किया।जो छात्र इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे यहां यूपी बोर्ड कक्षा 10 गृह विज्ञान विश्लेषण 2023 की जांच कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड कक्षा 10 गृह विज्ञान प्रश्न पत्र 2023 में 2 खंड शामिल थे।खंड ए में 1 से लेकर 20 कर सभी वहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे।वही खंड बी में 21 लेकर 26 तक अति लघुउत्तरीय,27 से 31 तक लघु उत्तरीय प्रश्न और 32 से लेकर 34 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल थे।परीक्षा को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया गया था।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं वार्षिक बोर्ड परीक्षा सत्र 2022-23 शुरू हो गया है।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 20 फरवरी 2023 को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित की है।उम्मीदवार नीचे विषय विशेषज्ञों की समीक्षाओं द्वारा प्रश्नपत्र विश्लेषण की जांच कर सकते हैं।
आपको बता दें कि जैसे ही गृह विज्ञान की परीक्षा समाप्त हुई और छात्र परीक्षा केंद्र से बाहर आने लगे,सभी छात्रों की एक आम राय थी कि पेपर मध्यम था,न ज्यादा आसान और न ज्यादा कठिन। आपको बता दें कि कुछ छात्रों ने कहा कि सिलेबस के हिसाब से पेपर बना था लेकिन हमें लिखने का समय कम मिला।
UP Board Class 10th Home Science पेपर समीक्षा
आपको बता दें कि अधिकांश छात्रों का एक सामान्य विचार था कि यूपी बोर्ड कक्षा10 होम साइंस का पेपर आसान से मध्यम स्तर का था।
UP Board Class 10th Home Science पेपर पैटर्न
यूपी बोर्ड कक्षा 10 गृह विज्ञान के पेपर में प्रश्नों के प्रकार इस प्रकार हैं:
पेपर को 2 सेक्शन में बांटा गया था।खण्ड अ में 1 से 20 तक के सभी बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे।वही खण्ड ब में 21 से 26 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न,27 से 31 तक लघु उत्तरीय प्रश्न और 32 से 34 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल थे।सभी प्रश्न अनिवार्य थे।
UP Board Class 10th Home Science होम साइंस प्रश्न पत्र 2023
आपको बता दें यूपी बोर्ड कक्षा 10 साइंस प्रश्न पत्र 2023 जल्द ही अपलोड कर दिया जाएगा।
UP Board Class 10th Home Science परिणाम
परीक्षा समाप्त होने के बाद, यूपी बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।