UP Home Guard Answer Key 2026: यूपी होम गार्ड उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: May 7, 2026, 22:10 IST

यूपी होम गार्ड आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब इसे uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं और अपने प्रदर्शन का अनुमान लगा सकते हैं। UP Home Guard Answer Key 2026 डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया और लेटेस्ट अपडेट्स इस लेख में दिए गए हैं।

यूपी होम गार्ड आंसर की 2026 डाउनलोड करें
यूपी होम गार्ड आंसर की 2026 डाउनलोड करें

UP Home Guard Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती परीक्षा की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दी गई है। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की एक साथ उपलब्ध कराई गई है। इसके जरिए वे अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि वे अगले चरण के लिए चयनित हो सकते हैं या नहीं।

यूपी होम गार्ड आंसर की 2026 लिंक LIVE

UP Home Guard Answer Key 2026 PDF Download Link 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज 7 मई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी होम गार्ड आंसर की 2026 डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस लेख में भी आंसर की डाउनलोड करने का सीधा लिंक उपलब्ध कराया गया है।

UP Home Guard-compressed

UP होम गार्ड आंसर की 2026- हाइलाइट्स

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 41,424 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा। उम्मीदवार यूपी होग गार्ड भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड के बारे में सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

पद का नाम

होम गार्ड (स्वयंसेवक)

कुल पदों की संख्या

41,424

परीक्षा तिथि

25, 26 और 27 अप्रैल 2026

आंसर की 

7 मई 2026 

आधिकारिक वेबसाइट

uppbpb.gov.in

UP Home Guard Answer Key Kab Aayegi?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 7 मई 2026 को UP होम गार्ड आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

UP Home Guard Answer Key 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से यूपी होम गार्ड उत्तर कुंजी 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर “UP Home Guard Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर आंसर की PDF खुल जाएगी।

  • इसे डाउनलोड करें संभावित अंक का अनुमान लगाएं ।

आपत्ति दर्ज कराने की भी मिलेगी सुविधा

यूपी होम गार्ड की प्रोविज़नल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। अभ्यर्थी 10 मई 2026 तक अपनी आपत्तियां ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद बोर्ड फाइनल आंसर-की जारी करेगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: May 1, 2026, 06:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News