This is an archived article last updated on Nov 22, 2024. The information may be outdated.

UP Police Constable Cut Off 2024 OUT: पुरुष और महिला के लिए Category Wise कट ऑफ मार्क्स घोषित, यहां से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Nov 22, 2024, 13:02 IST

UP Police Cut Off 2024 Out: UPPRPB ने यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा के लिए कट-ऑफ अंक घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट से अपने कट ऑफ मार्क्स देख सकते हैं। हमने इस लेख में सामान्य, एसटी, एससी और ओबीसी श्रेणियों के लिए (पुरुष और महिला) कट ऑफ पीडीएफ साझा की है।

UP Police Constable Cut Off 2024 OUT
UP Police Constable Cut Off 2024 OUT

UP Police Constable Cut Off 2024 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में शामिल हुए 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। हाल ही में बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट की घोषणा की है और अभ्यर्थियों के कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। कांस्टेबल पद के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर कट ऑफ मार्क्स पीडीएफ के साथ रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 214.04644 है। सामान्य श्रेणी से संबंधित और 214.04644 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार PET के लिए पात्र होंगे।

यहां देखें:

UP Police Constable Bharti परीक्षा का रिजल्ट

UP Police Constable Physical Test 2024 Date 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा 23 से 31 अगस्त तक आयोजित की गई थी, जिसमें 48,17,315 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने यह परीक्षा प्रदेश के 67 जिलों में 5 दिन और दस पालियों में आयोजित की थी।

UP Police Cut Off 2024: पुरुष और महिला के लिए कैटेगरी वाइज कट ऑफ पीडीएफ

2024 के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल कट-ऑफ परीक्षा की कठिनाई, उम्मीदवारों की संख्या और उपलब्ध रिक्तियों जैसे विभिन्न कारकों के आधार पर तैयार किया गया है। यहाँ पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए श्रेणी-वार कट-ऑफ दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2024 पीडीएफ डाउनलोड करें।

UP Police Constable Cut Off 2024 PDF

यहां क्लिक करें

UP Police Cut Off 2024: कैटेगरी वाइज यूपी पुलिस भर्ती कटऑफ लिस्ट

अगस्त में आयोजित परीक्षा के बाद 2024 के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल कट-ऑफ की घोषणा की गई है। यूपी पुलिस कांस्टेबल ने सामान्य (GEN) श्रेणी के लिए 214.0644%, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी के लिए 187.31758% की कट ऑफ घोषित की है। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में कैटेगरी वाइज कटऑफ देख सकते हैं।

क्र. सं. लंबवत श्रेणी (Vertical Category) कट ऑफ (Cut Off) क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation)
1 अनारक्षित (UR) 214.0644 75.96059
2 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 187.31758 -
3 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 198.99599 59.00371
4 अनुसूचित जाति (SC) 178.04955 -
5 अनुसूचित जन जाति (ST) 146.73835 -

UP Police Constable Cut Off 2024 डाउनलोड कैसे करें?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का कट-ऑफ डाउनलोड करने के लिए, आपको निम्नलिखित कदमों का पालन करना होगा:

  1. UP Police Official Website पर जाएं:
    • सबसे पहले यूपी पुलिस की आधिकारिक https://uppbpb.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं: 
  2. Notifications Section में जाएं:
    • वेबसाइट के होमपेज पर, आपको "Notifications" या "News and Updates" सेक्शन मिल जाएगा, जहां से आप संबंधित परीक्षा के कट-ऑफ जारी होने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  3. UP Police Constable 2024 Cut-Off Link पर क्लिक करें:
    • कट-ऑफ से संबंधित लिंक पर क्लिक करें, जो परीक्षा परिणाम या कट-ऑफ से जुड़ा हो सकता है। यह लिंक परीक्षा के बाद जारी होता है।
  4. Download Cut-Off PDF:
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपको कट-ऑफ अंक की PDF फाइल दिखाई देगी। उसे डाउनलोड करने के लिए "Download" बटन पर क्लिक करें।
  5. PDF में कट-ऑफ चेक करें:
    • डाउनलोड की गई PDF में, आपको विभिन्न श्रेणियों (General, OBC, SC, ST, आदि) के लिए कट-ऑफ अंक मिल जाएंगे।
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 22, 2024, 09:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News