UP Sainik School Admission 2027: यूपी सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें लास्ट डेट व प्रक्रिया

Last Updated: Sep 28, 2026, 18:47 IST

यूपी सैनिक स्कूल में सेशन 2027-28 की 6वीं और 9वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। योग्य छात्र निर्धारित डेट से पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन को पूरा कर लें।

UP Sainik School Admission 2027: यूपी सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें लास्ट डेट व प्रक्रिया
UP Sainik School Admission 2027: यूपी सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें लास्ट डेट व प्रक्रिया

UP Sainik School Class 6th & 9th Admission 2027: उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित कैप्टन मनोज कुमार पांडेय यूपी सैनिक स्कूल, लखनऊ और गोरखपुर शाखा में शैक्षणिक सेशन 2027-28 के लिए 6वीं और 9वीं में एडमिशन की प्रक्रिया ऑफिशियल रूप से शुरू हो चुकी है। विद्यालय प्रशासन ने एडमिशन एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दिए हैं।

योग्य और इच्छुक छात्र और उनके पेरेंट्स ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से निर्धारित लास्ट डेट से पहले अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। यूपी सैनिक स्कूल में एडमिशन पूरी तरह से अखिल भारतीय लेवल के लिखित एंट्रेंस एग्जाम, इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण के आधार पर दिया जाता है।

UP Sainik School Admission 2027 से जुड़ी डिटेल्स 

एडमिशन प्रक्रिया और एग्जाम कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट

डिटेल्स 

स्कूल का नाम 

कैप्टन मनोज कुमार पांडेय यूपी सैनिक स्कूल (लखनऊ व गोरखपुर)

एडमिशन क्लासेस 

कक्षा 6 (बालक एवं बालिकाएं) तथा कक्षा 9 (बालक एवं बालिकाएं)

रजिस्ट्रेशन मोड 

केवल ऑनलाइन (Online Portal)

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट 

सितंबर 2026

बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

25 अक्टूबर 2026 

लेट फीस के साथ लास्ट डेट 

05 नवंबर 2026 

एग्जाम डेट 

20 दिसंबर 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsainikschool.org

UP Sainik School के एग्जाम कब होंगे? 

यूपी सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम 2027-28 दोनों क्लासेस के लिए 20 दिसंबर 2026 को आयोजित करवाए जा रहे हैं। वहीं, रिजल्ट 30 दिसंबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी हो जाएगा।

UP Sainik School Online Form 2027 Link: यहां क्लिक करें

UP Sainik School Class 6th & 9th Admission 2027 Notice - यहां पढ़े 

UP Sainik School Online Form 2027: रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

UP Sainik School 2027 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन सरल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. ऑफिशियल वेबसाइट upsainikschool.org पर विजिट करें।

2.  Admission 2027-28' के लिंक पर क्लिक करें।

3. प्राथमिक डिटेल्स जैसे छात्र का नाम, कक्षा, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को फिल करके रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।

4. फिर, लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होने के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और माता-पिता की जानकारी ध्यान से भरें।

5. छात्र का पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, डोमिसाइल सर्टिफिकेट (मूल निवास) और कैटेगरी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें।

6. फिर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से निर्धारित एंट्रेंस एग्जाम की फीस को जमा करें। 

7. फॉर्म को फाइनल सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।

यहां भी पढ़े: Asian Games: यूपी की डीएसपी पारुल चौधरी ने भारत का बढ़ाया मान, ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड; सीएम योगी ने दी बधाई  

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 28, 2026, 18:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News